Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया “जनजातीय गौरव दिवस”
    • उठते ही क्या पीना चाहिए? डायबिटीज के मरीज को नाश्ते में क्या खाना चाहिए, सुबह ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल करें?
    • राज्यपाल श्री डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट
    • प्रधानमंत्री मोदी को महंगाई और औद्योगिक संकट के बीच भी सिर्फ राजनीति की चिंता : जयराम रमेश
    • ट्रंप को अदालत का झटका;भारतीय छात्रों-शोधार्थियों और पत्रकारों को बड़ी राहत, वीजा अवधि को लेकर सुनाया सख्त फैसला
    • पारिवारिक कलह में भतीजियों ने ही ली अपनी बुआ की जान… दर्दनाक मौत दी
    • बंगाल की खाड़ी में उठेगा प्रचंड चक्रवाती तूफान, 20-21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना…
    • छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन आज से, थाली-चम्मच बजाकर करेंगी प्रदर्शन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»नारायणपुर को विकास की बड़ी सौगात-361 करोड़ से ज्यादा के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
    BREKING NEWS

    नारायणपुर को विकास की बड़ी सौगात-361 करोड़ से ज्यादा के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नारायणपुर-अबूझमाड़ अंचल सहित पूरे नारायणपुर जिले के लिए यह दौरा विकास की नई रफ्तार लेकर आएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 30 और 31 जनवरी को जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे 361 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार और प्रस्तावित विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। सड़क, अधोसंरचना, जनसुविधा और सामाजिक विकास से जुड़े ये कार्य जिले के दूरस्थ इलाकों तक विकास की पहुंच को मजबूत करेंगे।
    पद्मश्री विभूतियों और समाज प्रमुखों से करेंगे संवाद
    मुख्यमंत्री 30 जनवरी को दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से तहसील हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे गढ़बेंगाल घोटूल जाकर पद्मश्री हेमचंद मांझी, पद्मश्री पंडीराम मंडावी, श्री बुटलुराम माटरा सहित समाज प्रमुखों से भेंट करेंगे। इस संवाद को आदिवासी संस्कृति, सामाजिक सहभागिता और परंपराओं के सम्मान की दिशा में अहम माना जा रहा है।
    बस सेवा से कुरूषनार जाएंगे मुख्यमंत्री
    मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर शुरू की गई मुख्यमंत्री बस सेवा इस दौरे का खास आकर्षण रहेगी। मुख्यमंत्री इसी बस से सफर कर ग्राम कुरूषनार पहुंचेंगे। यहां वे
    पीडीएस दुकान का निरीक्षण,
    स्कूल में बच्चों से संवाद,
    और महतारी वंदन योजना के तहत हितग्राहियों को राशि वितरण करेंगे।
    यह दौरा सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर परखने और लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने का उदाहरण बनेगा।
    शांत सरोवर में बोटिंग, बाइकर्स इवेंट में भी होंगे शामिल
    कुरूषनार से मुख्यमंत्री शांत सरोवर (बिजली) पहुंचेंगे, जहां बोटिंग और कायाकिंग का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही बाइकर्स इवेंट में शामिल होकर पर्यटन और युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने का संदेश देंगे।
    हाईस्कूल नारायणपुर में बड़ा कार्यक्रम
    मुख्यमंत्री इसके बाद हाईस्कूल नारायणपुर पहुंचेंगे, जहां
    विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगेऔर
    बस्तर पंडुम का जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर
    विभिन्न परियोजनाओं का अनुबंध और
    हितग्राहियों को सामग्री वितरण होगा। यहाँ
    मलखंभ प्रदर्शन
    और ड्रोन शो का भी आयोजन कियक जाएगा।

    आईटीबीपी जवानों से भेंट, रात्रि भोज में होंगे शामिल

    सायंकाल मुख्यमंत्री आईटीबीपी बटालियन, जेलबाड़ी गंराजी पहुंचकर जवानों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ रात्रि भोज में शामिल होंगे। इसके बाद वे विश्रामगृह में जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे।

    31 जनवरी: पीस हाफ मैराथन का फ्लैग-ऑफ

    मुख्यमंत्री 31 जनवरी को सुबह 6 बजे अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के अंतर्गत जुंबा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 6.30 बजे मैराथन को फ्लैग-ऑफ करेंगे।
    मैराथन के बाद वे रामकृष्ण आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ नाश्ता करेंगे और फिर हाईस्कूल ग्राउंड हेलीपैड से रायपुर रवाना होंगे।

    विकास, विश्वास और पहचान की ओर नारायणपुर
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का यह दौरा नारायणपुर के लिए विकास कार्यों की सौगात, दूरस्थ इलाकों में सरकारी योजनाओं की सीधी पहुंच, और सांस्कृतिक-सामाजिक पहचान को मजबूती देने वाला माना जा रहा है। अबूझमाड़ जैसे अति दूरस्थ अंचल तक मुख्यमंत्री की मौजूदगी से जिले में विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया “जनजातीय गौरव दिवस”

    November 17, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट

    November 17, 2026

    छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन आज से, थाली-चम्मच बजाकर करेंगी प्रदर्शन…

    November 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.