Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिजली का करंट लगने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत
    • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल-पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णयानुसार ,अधिकारियों को अस्थाई तौर पर स्थान्तरित कर पदस्थ किया गया…
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-जनरेशन कंपनी के पांच कर्मी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित
    • शिशु संरक्षण माह: स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य का आधार
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    • नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ आबंटित
    • जल-जीवन मिशन के तहत आयोजित हुई कलेक्टर कॉन्फ्रेंस
    • बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह

    रायपुर -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विशेष पहल पर माओवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं का व्यापक लाभ मिल रहा है। इन युवाओं को राशन कार्ड, आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ तेजी से उपलब्ध कराए जा रहे हैं । इसी तरह प्रशासन द्वारा इन युवाओं को आयुष्मान कार्ड बनाकर लाखों रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है ।इन प्रयासों से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें आत्मनिर्भर व सम्मानजनक जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है ।

    दस्तावेजों से लेकर स्वास्थ्य तक पूरा सहयोग

    पुनर्वासित युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उन्हें राशन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज सुगमता से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के लिए आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं, जिससे वे आर्थिक चिंता के बिना इलाज करा सकें।

    आयुष्मान योजनाओं से व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा

    जिला चिकित्सालय बीजापुर में आयोजित कार्यक्रम में पुनर्वासित युवाओं को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। इस कार्ड के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के तहत उन्हें बड़ा लाभ मिलेगा—
    प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत
    बीपीएल परिवारों को 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज
    एपीएल परिवारों को 50 हजार रुपये तक का इलाज लाभ
    मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत
    दुर्लभ एवं गंभीर बीमारियों के लिए 25 लाख रुपये तक की मुफ्त चिकित्सा सहायता
    साथ ही लाभार्थियों को योजनाओं के उपयोग और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

    युवाओं में दिखा नया आत्मविश्वास

    आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने के बाद पुनर्वासित युवाओं में उत्साह और आत्मविश्वास साफ नजर आया। उन्होंने शासन और प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने की इच्छा जताई।

    समावेशी विकास की ओर मजबूत कदम

    यह पहल न केवल पुनर्वासित युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें समाज में सम्मानजनक जीवन जीने के लिए भी प्रेरित कर रही है। प्रशासन का लक्ष्य है कि ऐसे सभी युवाओं को योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल-पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णयानुसार ,अधिकारियों को अस्थाई तौर पर स्थान्तरित कर पदस्थ किया गया…

    August 20, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-जनरेशन कंपनी के पांच कर्मी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित

    August 20, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

    August 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.