Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»छत्तीसगढ़ के राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, जनवरी से लाखों परिवारों को नहीं मिलेगा राशन
    BREKING NEWS

    छत्तीसगढ़ के राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, जनवरी से लाखों परिवारों को नहीं मिलेगा राशन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। ई-केवाईसीअपडेट नहीं कराने वाले राशन कार्डधारियों को जनवरी महीने में राशन नहीं मिलने की सूचना सामने आते ही कार्डधारियों में हड़कंप मच गया है। हालात ऐसे हैं कि अब खाद्य विभाग के दफ्तरों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

    दरअसल, राशन कार्ड में दर्ज हर सदस्य का केवायसी अपडेट होना अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग पिछले एक साल से लगातार कार्डधारियों से केवायसी कराने की अपील कर रहा था, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब शासन ने साफ शब्दों में कह दिया है कि जिनका केवायसी अपडेट नहीं है, उन्हें जनवरी महीने का राशन आबंटन नहीं मिलेगा।

    इसी डर के चलते अब लोग सुबह ऑफिस खुलने से लेकर देर शाम तक खाद्य विभाग के कार्यालय पहुंच रहे हैं और केवायसी अपडेट करा रहे हैं। लंबी कतारें लगी हुई हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग राहत महसूस कर रहे हैं कि अभी भी उन्हें मौका मिल रहा है।

    खाद्य विभाग की ओर से कार्डधारियों को भी लगातार लोगों को समझा रहे हैं कि समय रहते केवायसी करा लेना ही उनके हित में है। आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 5 लाख 66 हजार राशन कार्ड हैं, जिनमें 18 लाख 28 हजार सदस्य दर्ज हैं। इनमें से अब भी 1 लाख 85 हजार सदस्यों का केवायसी अपडेट नहीं हुआ है। ये सभी एपीएल श्रेणी के कार्डधारी हैं।

    लगातार प्रयासों के बावजूद शत-प्रतिशत केवायसी पूरी नहीं हो सकी, इसलिए शासन को यह सख्त फैसला लेना पड़ा। विभाग की साफ अपील है।आज केवायसी कराएं, तभी जनवरी का राशन पाएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …

    September 3, 2026

    दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका

    September 3, 2026

    विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.