Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»Poco M8 5G की आज पहली सेल में बड़ा ऑफर, शुरुआती कीमत रू 15,999
    व्यापार

    Poco M8 5G की आज पहली सेल में बड़ा ऑफर, शुरुआती कीमत रू 15,999

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Poco M8 5G पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च हो गया है और आज इसकी पहली सेल है. इसमें 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है.

    पोको के नए मिड-रेंज स्मार्टफोन पोको M8 5G की आज पहली सेल है. सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी. पोको M8 5G की भारत में शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई है, जो इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है. वहीं, 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 19,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है. यह स्मार्टफोन Carbon Black, Glacial Blue और Frost Silver रंगों में उपलब्ध होगा.

    पहली सेल से पहले पोको ने एक खास लॉन्च ऑफर भी पेश किया है. 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक, यानी पहले 12 घंटों के लिए, फोन की शुरुआती कीमत घटकर 15,999 रुपये हो जाएगी. इसके अलावा ICICI, HDFC और SBI बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी मिलेगा.

    यह फोन 8 जनवरी को पेश किया गया था और इसे उन यूज़र्स के लिए लाया गया है जो स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ दमदार परफॉर्मेंस और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं. पोको M8 5G में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, नया Snapdragon प्रोसेसर और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे इस प्राइस रेंज में एक मजबूत ऑप्शन बनाते हैं.

    पोको M8 5G में 6.77 इंच का फुल HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसकी ब्राइटनेस 3,200 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है. फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम और गेमिंग दोनों के लिए अच्छा माना जाता है.

    ये फोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलता है. कंपनी ने इसमें 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इस सेगमेंट में बड़ी बात है.

    कैमरा और बैटरी
    कैमरा की बात करें तो पोको M8 5G में पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा और एक डेप्थ सेंसर मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है.

    बैटरी के लिए इसमें 5,520mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है. साथ ही, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पानी-धूल से बचाव के लिए IP रेटिंग भी मिलती है. कुल मिलाकर, पोको M8 5G उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो मिड-रेंज में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale

    May 15, 2026

    Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..

    May 15, 2026

    बड़ी खबर: आम आदमी की जेब पर फिर पड़ा बोझ, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.