Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आमों की सुगंध और स्वाद से सराबोर हुआ रायपुर,राष्ट्रीय आम महोत्सव में उमड़ी आम प्रेमियों की भीड़
    • SIR, बिहार और बंगाल जैसा तेलंगाना में नहीं होने देंगे : मोहम्मद अजहरुद्दीन
    • ‘जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार हैं आर्म्ड फोर्स’ : थलसेना प्रमुख
    • IPS पापिया सुल्ताना पर PM मोदी के अपमान का आरोप, क्या बचेगी एसपी की कुर्सी
    • सीएम का आदेश, 20 दिन में ही बदल दिया सिस्टम, सचिवालय में 1 जून से बॉयोमेट्रिक हाजिरी
    • पत्नी करती है महिला कानूनों का दुरुपयोग, पति ने मांगी इच्छामृत्यु
    • झारखंड में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत
    • शव लेकर लौट रहे परिवार, भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»Oracle की बड़ी छंटनी! एक झटके में 30 हजार नौकरी खत्म, 40% से ज्यादा भारतीय शामिल…
    व्यापार

    Oracle की बड़ी छंटनी! एक झटके में 30 हजार नौकरी खत्म, 40% से ज्यादा भारतीय शामिल…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Oracle Layoff: अमेरिकी आईटी कंपनी ओरेकल (Oracle) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने भारत में लगभग 12000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है और आने वाले एक महीने में एक और बड़े स्तर की छंटनी की संभावना जताई जा रही है. कंपनी ने दुनियाभर में जितने लोगों को नौकरी से निकाला है, उनमें भारतीय कर्मचारियों की संख्या 40 फीसदी से ज्यादा है.

    बड़ी बात यह है कि वैश्विक स्तर पर कंपनी ने करीब 30000 कर्मचारियों की छंटनी की है. इस जानकारी की पुष्टि छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों ने की है. बताया जा रहा है कि भारत में ओरेकल के कुल कर्मचारियों की संख्या लगभग 30000 बताई जा रही है, जिनमें से बड़ी संख्या इस फैसले से प्रभावित हुई है. हालांकि, कंपनी ने इस पूरे मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.

    कर्मचारियों की छंटनी के बाद अब क्या होगा?

    कंपनी के कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में कहा गया है कि संगठन में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं, जिसके चलते ऑपरेशन्स को सरल बनाने का फैसला लिया गया है. इसके परिणामस्वरूप कई पदों को समाप्त किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों की नौकरी पर असर पड़ा है. छंटनी के बाद कर्मचारियों के लिए एक सेवरेंस पैकेज भी घोषित किया गया है.

    इसके तहत एक साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को 15 दिन की सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा टर्मिनेशन डेट तक की सैलरी, लीव इनकैशमेंट, पात्रता के अनुसार ग्रेच्युटी और एक महीने के नोटिस पीरियड की सैलरी भी शामिल है. कंपनी ने अतिरिक्त तौर पर दो महीने की सैलरी देने का भी प्रस्ताव रखा है, लेकिन यह पैकेज केवल उन कर्मचारियों के लिए है जो आपसी सहमति से इस्तीफा देते हैं.

    छंटनी पर सवाल, भारतीय कर्मचारियों पर ज्यादा असर

    इस बीच कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी मेरुगु श्रीधर ने दावा किया कि उन्हें पहले ही नौकरी से निकाला जा चुका है. उन्होंने बताया कि अमेरिका में कड़े श्रम कानूनों के चलते वहां स्थानीय कर्मचारियों की तुलना में भारतीय कर्मचारियों पर ज्यादा असर पड़ा है. कुल मिलाकर, Oracle की यह छंटनी न सिर्फ भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर आईटी सेक्टर के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बनती जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गर्मियों में AC क्यों फटते हैं? आग लगने की वजह और बचाव के तरीके

    May 30, 2026

    WEF ने कहा दुनिया में मंदी और महंगाई का खतरा, मगर भारत की मजबूत वृद्धि बरकरार

    May 29, 2026

    AC का ये मोड बारिश में करेगा कमाल, उमस भी करेगा दूर… 

    May 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.