Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या आपके पास वह पुराना 5 रुपये वाला नोट है? 48 लाख कमाने के चक्कर में लूट लिए 3.66 लाख?आखिर कैसे ठगों ने 5 रुपये के बहाने…
    • छत्तीसगढ़ में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम ने अचानक राहत भर लिया अगले चार दिनों तक बारिश के आसार…
    • छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना का शंखनाद: बस्तर के प्रगणक ने दुर्गम क्षेत्र में रचा इतिहास, लापरवाह कर्मियों पर प्रशासन की गाज
    • “बेटी को भगा ले गया”, परिजनों ने गुस्से में लड़के के पिता की काट दी गर्दन
    • निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • मनरेगा के तहत छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : भारत सरकार से 1333 करोड़ रुपए स्वीकृत, 212 करोड़ की मजदूरी राशि का भुगतान
    • अंबेडकरनगर में मां ने ईंट से कूचकर चार मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट
    • एक साल से लंबित चुनाव याचिका केस पर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त, 6 महीने में फैसला देने का निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»सोनिया हत्याकांड में बड़ा खुलासा ; शादी के बाद से ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप.
    मुख्य समाचार

    सोनिया हत्याकांड में बड़ा खुलासा ; शादी के बाद से ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप.

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हिसार : हिसार के सेक्टर-13 क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। मृतका सोनिया को शादी के कुछ ही महीनों बाद से लगातार प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। 

    इस मामले को लेकर सोनिया की बड़ी बहन शालू ने बताया शादी के करीब 4 महीने बाद ही उसका पति सौरव का व्यवहार बदल गया था। आरोप है कि पति और उसके परिवार के लोग सोनिया को इस बात को लेकर ताने देते थे कि वह मायके से कुछ लेकर नहीं आई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सोनिया यह सब सहती रही।और तो और ससुराल में भाईयों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर भी विवाद चल रहा था, जिसमें सोनिया को सिर्फ एक मोहरे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था।

    परिजनों ने बताया कि करीब 3 महीने पहले भी सोनिया का गला दबाने की कोशिश की गई थी। उस समय उसकी बेटी ने बाहर आकर लोगों को बताया था कि उसके पिता उसकी मां को मार रहे हैं। इस घटना के बाद पंचायत भी बुलाई गई थी, लेकिन परिवार के दबाव में सोनिया ने समझौता कर लिया था।

    क्या है पूरा मामला

    बता दें कि सोनिया (36) की करीब 8 साल पहले उसकी सेक्टर-13 निवासी सौरभ से शादी हुई थी। शादी के बाद उनकी अब 6 साल की बेटी है। सोनिया के भाई सौरभ ने बताया कि शुक्रवार को सोनिया फोन नहीं उठा रही थी। चिंता होने पर वह सेक्टर-13 स्थित उसके घर पहुंचा तो वहां सोनिया का शव पड़ा मिला। उसकी छाती में प्रेस घोंपी हुई थी और गला दबाने के निशान भी थे।

    फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान के आधार पर आरोपित पति और ससुराल पक्ष की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना का शंखनाद: बस्तर के प्रगणक ने दुर्गम क्षेत्र में रचा इतिहास, लापरवाह कर्मियों पर प्रशासन की गाज

    May 2, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाले में CID  ने कांस्टेबल काजल मंडल को किया गिरफ्तार; खाते में आए थे 44 लाख रुपए

    May 2, 2026

    दो वाहनों के बीच टक्कर में शादी से लौट रहे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

    May 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.