Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ : तालाब में तैरता मिला लापता नाबालिग का शव, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य…
    • छत्तीसगढ़ : ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत, 8 साल की बच्ची गंभीर रुप से घायल…
    • मेले में ‘मौत के कुएं’ में स्टंट के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी
    • ईएसटीआईसी 2026: विज्ञान को विकसित भारत की आकांक्षाओं से जोड़ना
    • शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
    • अनंत सिंह के बाद पत्नी नीलम देवी पर भी एक्शन, सरकार ने सरकारी आवास खाली करने का दिया आदेश
    • सरकार ने बदले मोटर व्हीकल नियम, 100% एथेनॉल से चलने वाली कारों के लिए रास्ता साफ
    • CG Transfer News: छत्तीसगढ़ PWD में बड़ा फेरबदल! 91 उप अभियंताओं के तबादले, देखें list
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, October 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मेले में ‘मौत के कुएं’ में स्टंट के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी
    मुख्य समाचार

    मेले में ‘मौत के कुएं’ में स्टंट के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में दुर्गा पूजा मेले के दौरान रविवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में बने ‘मौत के कुएं’ में मोटरसाइकिल से करतब दिखा रही एक युवती की बाइक में अचानक आग लग गई. आग की चपेट में आने के बाद संतुलन बिगड़ने से युवती नीचे गिर गई और झुलस गई. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के वक्त कुएं के अंदर युवती तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चला रही थी. इसी दौरान बाइक के इंजन के पास से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते वाहन आग की लपटों से घिर गया.

    आग लगने से घबराई युवती बाइक पर कंट्रोल नहीं रख सकी और करीब 20 फीट ऊंचे ढांचे के निचले हिस्से में जा गिरी. घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई.

    कुएं के ऊपरी हिस्से में मौजूद दर्शक आग की लपटें देखकर बाहर निकलने के लिए संकरी सीढ़ियों की ओर भागने लगे. इससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. 

    घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ लोग हादसे के दौरान मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाते रहे. हादसे के तुरंत बाद मेला संचालकों और कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की. पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया गया. राहत की बात यह रही कि आग लकड़ी से बने कुएं के ढांचे तक नहीं फैली. ऐसा होने पर बड़ा अग्निकांड हो सकता था.

    हालांकि, आग से मोटरसाइकिल पूरी तरह जल गई. सोमवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हादसे की चर्चा तेज हो गई. फिलहाल, युवती की स्थिति और घटना के कारणों के संबंध में पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. जमशेदपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अनंत सिंह के बाद पत्नी नीलम देवी पर भी एक्शन, सरकार ने सरकारी आवास खाली करने का दिया आदेश

    October 26, 2026

    जीत की अफवाह पर निकाला विजयी जुलूस- नतीजे में मिली हार, सरपंच चुनाव का अजीबोगरीब वाकया

    October 26, 2026

    प्रदेश के 309 पारंपरिक वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र

    October 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.