Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»भीषण सड़क हादसे में बाइक चालक की दर्दनाक मौत, लिफ्ट लेकर बैठा किशोर गंभीर
    राष्ट्रीय

    भीषण सड़क हादसे में बाइक चालक की दर्दनाक मौत, लिफ्ट लेकर बैठा किशोर गंभीर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश – देपालपुर के अंतर्गत आने वाले मेंढकवास के पास देर रात हुए सड़क हादसे में उज्जैन निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार देपालपुर का एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों अरोदा-कोट में आयोजित एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

    जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय युवक विकास निवासी भेरूगढ़ (उज्जैन) देर रात अपने परिचितों के साथ शादी में जाने के लिए निकला था। रास्ते में गौतमपुरा से देपालपुर निवासी 16 वर्षीय मोईन पिता शहीद ने उससे लिफ्ट ली। दोनों बाइक से मेंढकवास की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि, विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोईन सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।

    108 एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल

    राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट बबलू राठौर और डॉक्टर गोकुल गौड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोईन को प्राथमिक उपचार देकर देपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे एमवाय अस्पताल इंदौर रैफर किया गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!

    May 17, 2026

    रूसी तेल पर छूट खत्म! क्या भारत में फिर महंगी होगी ‘लाइफलाइन’,

    May 17, 2026

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.