Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बिलासपुर: हर गली में सट्टेबाजी का जाल, क्रिकेट पर जमकर लगाए जा रहे दांव
    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर: हर गली में सट्टेबाजी का जाल, क्रिकेट पर जमकर लगाए जा रहे दांव

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    सट्टेबाजी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्य बिंदु:

    • आईपीएल शुरू होते ही पुराने और कुख्यात सटोरिए हुए सक्रिय।
    • सटोरियों ने अपने गुर्गों को मैदान में उतारा, मोबाइल के जरिए नेटवर्क ऑपरेट।
    • पुलिस और एसीसीयू टीम सट्टेबाजी पर लगाम लगाने में नाकाम।

      बिलासपुर: आईपीएल शुरू होते ही शहर में सट्टेबाजों का नेटवर्क फिर से सक्रिय हो गया है। हर गली-मोहल्ले में इनके गुर्गे घूम रहे हैं और क्रिकेट मैचों पर जमकर सट्टा लगवा रहे हैं। पुलिस और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की निष्क्रियता के चलते सटोरियों के हौसले बुलंद हो गए हैं।

      गुप्त ठिकानों से हो रहा ऑपरेशन
      शहर के पुराने और कुख्यात सटोरिए फिर से एक्टिव हो चुके हैं, लेकिन खुद सामने आने के बजाय उन्होंने अपने गुर्गों को मैदान में उतार दिया है। तोरवा पुरानी बस्ती, देवरीखुर्द, विनोबा नगर, राजकिशोर नगर और सिंधी कॉलोनी जैसे इलाकों में ये सट्टेबाज अंडरग्राउंड होकर अपने नेटवर्क को मोबाइल के जरिए ऑपरेट कर रहे हैं। ऑनलाइन माध्यमों से लोगों को सट्टे में फंसाया जा रहा है, जिससे हर साल आईपीएल के दौरान करोड़ों रुपये का सट्टा खेला जाता है।

      शहरभर में बनाए बुकिंग ठिकाने
      सट्टेबाजों ने शहर में कई इलाकों में बुकिंग के गुप्त ठिकाने बना रखे हैं, जहां रोजाना लाखों रुपये का सट्टा खेला जा रहा है। स्थानीय युवाओं को भी इसमें शामिल किया गया है। कॉल और ऑनलाइन सिस्टम के जरिए पैसे का लेनदेन किया जा रहा है, जिसमें छोटे एजेंट एंट्री कर बड़ी रकम बुकी तक पहुंचा रहे हैं।

      पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल
      शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सटोरिए सक्रिय हैं, लेकिन पुलिस की ओर से उन पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही। लंबे समय से ऑनलाइन सट्टेबाजों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ऊपरी आदेश मिलने पर सिर्फ छोटे गुर्गों को पकड़कर खानापूर्ति कर दी जाती है।

      पुलिस और एसीसीयू की मिलीभगत?
      शहर में सट्टेबाजी बढ़ने के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। आमतौर पर आईपीएल के दौरान पुलिस सक्रिय रहती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं दिख रहा, जिससे सटोरिए निडर होकर अपना कारोबार चला रहे हैं। आरोप है कि पुलिस और एसीसीयू के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह खेल जारी है। ऑनलाइन सट्टेबाजी के ठिकानों की जानकारी साइबर सेल से ही मिल सकती है, लेकिन कार्रवाई न होने से संदेह और गहरा गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त

    August 7, 2026

    पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल

    August 7, 2026

    छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.