Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के PWD विभाग में 84 अधिकारियों के तबादले:29 कार्टोग्राफर, 14 असिस्टेंट ग्रेड-1 और 41 असिस्टेंट ग्रेड-2 के कर्मचारी भी शामिल
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
    • कातिल पति का गूगल सर्च आया सामने-‘अगर पत्नी आत्महत्या कर ले तो क्या पति जिम्मेदार?’ फिर कर दी प्रेग्नेंट वाइफ की हत्या…
    • अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर
    • कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
    • कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे
    • पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने
    • आशुतोष-सौरव को जमानत कोई जीत नहीं, शायना एनसी ने कहा- कोर्ट को भी लगा ये लोग अशांति फैला सकते हैं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»राज ठाकरे की देश में बड़े जनआंदोलन और प्रधानमंत्री के न होने की भविष्यवाणी पर भाजपा ने किया पलटवार
    राष्ट्रीय

    राज ठाकरे की देश में बड़े जनआंदोलन और प्रधानमंत्री के न होने की भविष्यवाणी पर भाजपा ने किया पलटवार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र की राजनीति में मनसे (MNS) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) के एक दावे को लेकर राजनीति भूचाल आ गया है। ठाकरे ने देश में बढ़ते जनाक्रोश का जिक्र करते हुए भविष्यवाणी की कि आने वाले दिनों में पूरे देश के लोग सड़कों पर उतर सकते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि एक ऐसा दौर भी आएगा, जब देश में कुछ समय के लिए प्रधानमंत्री ही नहीं होगा। राज ठाकरे के इस बयान पर भाजपा (BJP) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। राज ठाकरे के इस बयान पर भाजपा (BJP) ने भी जोरदार पलटवार करते हुए उनके दावों को ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ करार दिया है।

    भाजपा ने राज ठाकरे पर साधा निशाना

    भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी भविष्यवाणी को ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ ही कहा जा सकता है। उन्होंने राम मंदिर के उद्घाटन के समय ठाकरे भाइयों की ओर से देश में हिंसा होने की आशंका जताए जाने का भी जिक्र किया।

    दरेकर ने कहा, उस समय ऐसी आशंकाएं जताई गई थीं, लेकिन अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन भव्य तरीके से और बिना किसी बाधा के संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि देश में विभिन्न उत्सव भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। इसी का हवाला देते हुए उन्होंने राज ठाकरे के ताजा बयान पर सवाल उठाए।

    एपस्टीन से जुड़े फोटो विवाद के बीच राज ठाकरे का बड़ा बयान

    दरअसल, यौन अपराधों के दोषी जेफ्री एपस्टीन के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल के एक मंत्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के दावे के बाद सरकार को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी पृष्ठभूमि में राज ठाकरे ने मुंबई प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र सरकार और देश के मौजूदा राजनीतिक माहौल पर टिप्पणी की।

    राज ठाकरे ने कहा कि आने वाले दिनों में कई और बातें सामने आ सकती हैं और यह घटनाक्रम रुकने वाला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार गलतियां कर रही है और लोगों में अलग-अलग मुद्दों को लेकर नाराजगी बढ़ रही है।

    उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अगर पूरा देश सड़कों पर उतर आए, तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा। राज ठाकरे ने नीट (NEET) परीक्षा से जुड़े आंदोलन और चुनाव आयोग के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त करने की इच्छा है और वे इसके लिए अलग-अलग मंच तलाश रहे हैं।

    राज ठाकरे ने अपने बयान में यह भी कहा कि आने वाले समय में एक ऐसा छोटा दौर आ सकता है, जब देश में प्रधानमंत्री ही नहीं होगा। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है।

    CM फडणवीस के आरोपों पर भी ठाकरे का पलटवार

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। राज ठाकरे ने इस आरोप पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने और उनके साथ मारपीट होने के आरोपों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कराया गया, मारपीट की गई और पुलिस की वर्दी में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को घुसाकर माहौल खराब किया गया। राज ठाकरे ने सवाल उठाया कि क्या बीजेपी अपने पुराने दिन भूल गई है जब वे खुद इस तरह के विरोध प्रदर्शन किया करते थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे

    October 22, 2026

    पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने

    October 22, 2026

    SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, ‘बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो…’

    October 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.