Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ मंत्रालय में अधिकारियों की पदोन्नति: परमानंद बने अवर सचिव, दो सहायक अनुभाग अधिकारी पदोन्नत होकर बने अनुभाग अधिकारी
    • सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश
    • आयरलैंड के काउंटी गॉलवे में कुंवारी मां के पुराने शेल्टर होम के नीचे मिले 109 बच्चों के कंकाल…
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल
    • शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव स्कूल से घर लौट रहे स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर सहज संवाद में जानी पढ़ाई और स्कूल की जरूरतें
    • छत्तीसगढ़: 22 बंदरों की हत्या का आरोप,विभाग को मिले सिर्फ 2 कंकाल…
    • छत्तीसगढ़ में 6 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का अलर्ट…
    • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, प्रशासनिक आधार पर सात पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, October 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»CEC ग्यानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर BJP के संजय सरावगी ने बोला हमला, कहा-‘राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता’  
    मुख्य समाचार

    CEC ग्यानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर BJP के संजय सरावगी ने बोला हमला, कहा-‘राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता’  

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ग्यानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार में भी सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। वहीं, जद(यू) नेता राजीव रंजन ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका को लेकर कहा कि अदालत के निर्देश आने के बाद ही इस पर प्रतिक्रिया देना उचित होगा।

    राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता

    संजय सरावगी ने पटना में राहुल गांधी की ओर से CEC के इस्तीफे की मांग पर कहा कि राहुल गांधी को देश के लोग गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इस मामले की कुछ जानकारी भी है और विपक्ष की संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने की एक नियति बन गई है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एसआईआर यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में दो बार हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो बाहर के लोग हैं उनके नाम एसआईआर में हटेंगे ही। उन्होंने विपक्ष पर फर्जी मतदान के जरिए फायदा उठाने का आरोप भी लगाया है।

    CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में क्या याचिका दाखिल हुई?

    दरअसल, CEC ग्यानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। इसमें एसआईआर के दौरान कथित तौर पर लिए गए कुछ फैसलों की एसआईटी से जांच कराने की मांग की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि चुनाव आयोग में अन्य चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना कुछ फैसले लिए गए। याचिकाकर्ता ने ऐसे फैसलों को अवैध घोषित करने की भी मांग की है।

    याचिका में एसआईआर के दौरान करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोप की जांच के लिए स्वतंत्र जांच की मांग भी की गई है। इसके अलावा मतदाता पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 के मूल प्रारूप को बहाल करने की मांग की गई है। हालांकि, ये याचिका में लगाए गए आरोप और मांगें हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि एसआईआर से जुड़े फैसले मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए हैं।

    राहुल गांधी ने CEC के इस्तीफे की मांग क्यों की?

    यह विवाद उस रिपोर्ट के बाद तेज हुआ जिसमें दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले कुछ महीनों में एसआईआर, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने और फॉर्म-6 में बदलाव से जुड़े फैसलों पर कई बार आपत्ति दर्ज कराई थी। चुनाव आयोग ने इन दावों के बीच कहा है कि आयोग के फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं।

    राहुल गांधी ने 24 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CEC ग्यानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

    JDU नेता राजीव रंजन ने क्या कहा?

    वहीं, जद(यू) नेता राजीव रंजन ने CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर कहा कि अभी याचिका अदालत के सामने है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस मामले में क्या निर्देश या फैसला आता है उसका इंतजार करना चाहिए। उनके मुताबिक, अदालत के निर्देश आने के बाद ही इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देना उचित होगा।

    इस पूरे विवाद के बीच एसआईआर को लेकर विपक्ष और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। एक तरफ विपक्ष चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में बदलाव पर सवाल उठा रहा है वहीं भाजपा और उसके सहयोगी दल एसआईआर को मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया बता रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश

    October 5, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल

    October 5, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    October 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.