क्राइम

होली के रंग में मिला खून,ग्रामीण क्षेत्र में 3 हत्या,खरोरा थाना के माठ में जिस युवक की हुई हत्या उसका आज ही था जन्मदिन…

रायपुर। राजधानी रायपुर में होली का पर्व शांतिपूर्वक मनाया गया, लेकिन कुछ क्षेत्रों में 3 हत्याओं और चाकूबाजी जैसी वारदातों ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। ये घटनाएं आरंग, खरोरा, बरबंदा और तिल्दा में हुईं। हैरानी की बात ये है कि रायपुर ग्रामीण पुलिस ने एक दिन पहले ही फ्लैग मार्च निकाला था, ताकि होली के दौरान शांति बनी रहे। लेकिन हिंसक घटनाओं से पुलिस के सभी कार्य विफल होते दिखे।

खरोरा थाना क्षेत्र के माठ गांव में 18 वर्षीय मोहित धीवर की हत्या कर दी गई। हमलावर युवक फरार हैं। पुलिस ने आसपास के इलाके में सघन जांच अभियान शुरू किया है। दो अन्य को भी जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तिल्दा इलाके में होली के दौरान हुई चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

बरबंदा में दिनेश विश्वकर्मा की हत्या पुरानी रंजिश के चलते हुई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरंग के साहू पारा में होली के दिन की खुशियाँ उस वक्त मातम में बदल गईं, जब कुछ हुड़दंगी युवकों ने 18 वर्षीय नीरज लोधी की चाकू से हत्या कर दी। नीरज अपने घर का इकलौता चिराग था। घटना के दौरान दो दोस्त किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। प्राथमिक जांच में पाया गया कि नीरज के शरीर पर तीन गहरे चाकू के निशान और सिर पर गंभीर चोटें थीं।

घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। पुलिस ने भारी बल तैनात किया और आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस संदिग्धों के घरों पर दबिश और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button