Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
    • ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग
    • बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने भारतीय डाक विभाग का विशेष प्रबंध 23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»रिश्तो का खूनी अंत: बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर माँ को उतारा मौत के घाट, एक साल तक घर में छुपा के रखा शव
    क्राइम

    रिश्तो का खूनी अंत: बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर माँ को उतारा मौत के घाट, एक साल तक घर में छुपा के रखा शव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं। एक युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर प्रेम संबंध में बाधा बनी अपनी मां को हटाने के लिए एक साजिश रची और मौत के घाट उतार दिया। बेटी ने शव को करीब एक साल तक अपने घर के भीतर भी छिपाए रखा। एक साल तक किसी को भी इस बात का पता नहीं चला। जब मामले का खुलासा हुआ तो सब स्तब्ध हो गए। वहीं मृतका की पहचान अंजू के रूप में हुई है। पूरी घटना जवाहर नगर थाना क्षेत्र के भारत नगर की है। घटना का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पड़ोसियों ने कहा कि इस तरह की घटना का कोई अंदाजा नहीं था कि बेटी प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही मां की हत्या कर देगी।

    क्या है पूरा मामला

    दरअसल, पिछले साल मई में अंजू लापता हो गई थी। उस समय पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि लंबे समय तक महिला का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने जब जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका की बेटी का युवक के साथ प्रेम संबंध था। बेटी को लगता था कि उसकी मां प्रेम संबंध में बाधा बनी हुई है। इसके बाद उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। बाद में युवती और प्रेमी ने मिलकर महिला की हत्या कर दी और शव को घर में ही छिपाकर रखा। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों घर में सामान्य जीवन जीते रहे। 

    पुलिस ने किया खुलासा

    पुलिस को करीब एक साल बाद जब सच्चाई का पता चला तो हैरान हो गई। मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और आगे की जांच में जुट गई। वहीं दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग

    August 22, 2026

    रेवाड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर 3 युवकों पर चढाई कार… 2 ने मौके पर तोड़ा दम

    August 21, 2026

    नागपुर की जेल से बेल पर छूटे कुख्यात अपराधी का साथी गैंगस्टर ने किया कत्ल, दोनों एक ही महिला से करते थे प्यार

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.