Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद बोले यहां की इमली का स्वाद खट्टा नहीं बल्कि मीठा
    • अमेरिका में एयर शो के दौरान बीच आसमान में टकराए दो फाइटर जेट…
    • मशहूर बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने डिलीवरी के बाद डोनेट किया 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क, बताई ये वजह…
    • मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग…
    • मलमास 2026: जानिए, मलमास में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए और क्या करने से होता है अशुभ
    • अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 1740 घनमीटर रेत जप्त
    • मूक-बधिर स्कूल में बच्चों के साथ हैवानियत का वीडियो वायरल SDM के सामने खुली डरावनी हकीकत, बच्चों ने इशारों में बताया अपना दर्द…
    • बिहार के कैमूर जिले में बीते दिनों 4 सिर कटी मिली लाशों का आखिरकार खुल गया राज…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»महिलाओं के कपड़े पहनकर Boyfriend खिंचवाता था Photo… गर्लफ्रेंड ने रिश्ते में रहने से किया मना, तो जला दिया  
    क्राइम

    महिलाओं के कपड़े पहनकर Boyfriend खिंचवाता था Photo… गर्लफ्रेंड ने रिश्ते में रहने से किया मना, तो जला दिया  

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार-छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है,दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चरौटी के पैरावट (पुआल के ढेर) में एक युवती का जला हुआ शव मिला है. सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची. शव बुरी तरह जला हुआ था और उस पर धारदार हथियार से वार के निशान भी थे. मृतिका की पहचान ग्राम चरोटी की कु. तेजस्विनी पटेल (26) के रूप में हुई. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवती की हत्या कर शव को पैरावट में डालकर जला दिया था. पुलिस ने तुरंत हत्या का मामला (अपराध क्र. 1036/2025) दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

    आरोपी ने बताया कि वह और मृतिका दोनों बलौदाबाजार में मजदूरी करते थे और करीब 4-5 महीने पहले उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हुआ था. हालाँकि, कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी और उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया था. अलग होने के फैसले से बौखलाए सालिक राम ने तेजस्विनी पर दोबारा मिलने और साथ रहने का दबाव बनाना शुरू कर दिया.

    चाकू से हमला कर जला दिया शव

    आरोपी ने बताया कि 24-25 अक्टूबर 2025 की दरमियानी रात करीब 1:30 से 2:00 बजे उसने तेजस्विनी को मिलने के लिए बुलाया. जब तेजस्विनी ने उसके साथ रहने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी आवेश में आ गया. उसने चाकू और लकड़ी से तेजस्विनी पर जानलेवा वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

    हत्या करने के बाद, आरोपी ने शव को पास के पैरावट में घसीटा और लकड़ी के खूंटे से आग लगा दी ताकि पहचान छिप जाए. वारदात को अंजाम देने के बाद, आरोपी अपने घर जाकर सो गया और सुबह उठकर डमरू गांव चला गया, ताकि किसी को शक न हो.

    जांच में आरोपी सालिक राम पैकरा की क्रूर और साइकोपैथ प्रवृत्ति सामने आई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला संबंधी क्रियाकलापों में ज्यादा शामिल रहता है और अक्सर महिलाओं के वेशभूषा (कपड़े) धारण करता है. पुलिस ने उसके घर से महिलाओं के वेश में खींची गई उसकी कई तस्वीरें भी जब्त की हैं.

    इससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी सालिक राम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अलग-अलग महिलाओं के नाम और फोटो इस्तेमाल करके कुल 19 फर्जी अकाउंट बनाए थे. फिलहाल, पुलिस ने हत्या के आरोपी सालिक राम पैकरा को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद बोले यहां की इमली का स्वाद खट्टा नहीं बल्कि मीठा

    May 18, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग…

    May 18, 2026

    अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 1740 घनमीटर रेत जप्त

    May 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.