Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • औषधीय पौधों की खेती से किसानों को मिलेगा आर्थिक संबल,छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत 54.36 लाख रुपए की अग्रिम प्रोत्साहन राशि का होगा वितरण
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार,मंत्री टंकराम वर्मा ने 1.24 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
    • कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा
    • एक न्यायाधिकरण, जो अपने आप में पूर्ण है
    • विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल
    • प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक
    • महिला किसान रैबाली कश्यप ने एकीकृत कृषि अपनाकर रची सफलता की नई इबारत
    • रात को घूमते हैं खुंखार तेंदुए, CCTV की फुटेज ने उड़ाए सबके होश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»Breaking News – सऊदी अरब की सोफा फैक्ट्री में भीषण आग से जिंदा जलकर मरे 16 बांग्लादेशी नागरिक
    अंतर्राष्ट्रीय

    Breaking News – सऊदी अरब की सोफा फैक्ट्री में भीषण आग से जिंदा जलकर मरे 16 बांग्लादेशी नागरिक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Riyadh: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। मूसा सनैया इलाके में रविवार को एक सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई। घटना की पुष्टि बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने की है। रियाद के मूसा सनैया इलाके में स्थित सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार को अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही रियाद स्थित बांग्लादेशी दूतावास के अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। दूतावास के अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हादसे की जानकारी जुटाने और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की। इसके साथ ही पीड़ितों और उनके परिवारों से संबंधित जरूरी जानकारी भी जुटाई जा रही है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बताया कि सरकार इस मामले में सऊदी अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। मृतकों के शवों से जुड़ी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूरा कराने के लिए दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। सरकार का कहना है कि मृतकों के परिवारों को इस मुश्किल समय में जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत के साथ रिश्तों पर खुलकर बोले PM तारिक, शेख हसीना की ढाका वापसी पर क्या कहा?

    August 10, 2026

    चीन में टाइफून डॉल्फिन का कहर, 1300 उड़ानें रद्द, 3 लाख लोग सुरक्षित जगह पहुंचाया गया

    August 10, 2026

    “ड्रोन और मिसाइलों की बौछार, सात लोगों की जान गई”, सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के ‘मक्का रक्षा समझौते’ पर हूतियों का पलटवार

    August 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.