Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फर्जी सरकारी अधिकारी का खुलासा: खुद को गृह विभाग का अंडर सेक्रेटरी बताकर जमाता था धौंस, गिरफ्तार…
    • निसान ने यूरोप के लिए पेश की छोटी इलेक्ट्रिक कार Pixo, Gemini AI से लैस, जानें रेंज और फीचर्स, छोटे Size में बड़ा धमाका…
    • संशोधित ईपीएफ सीमा और सामाजिक सुरक्षा तंत्र का निर्माण, कदम-दर-कदम आगे बढ़ते हुए
    • सेवा संकल्प यात्रा पर पीएम मोदी का संदेश, बोले-जनसेवा ही जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा…
    • BREAKING: मौत बनकर आया ट्रक! कार को मारी ऐसी टक्कर, मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत…
    • आज का राशिफल: सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, पढ़ें 24 सितंबर का राशिफल
    • छत्तीसगढ़: 1200 नशीली गोलियों के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार: खौफ कायम रखने के लिए एयरगन रखते थे आरोपी…
    • बड़ी खबरः टल सकते हैं नगरीय निकाय चुनाव, जनगणना और परिसीमन के कारण 6 महीने देरी के आसार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»BREAKING: मौत बनकर आया ट्रक! कार को मारी ऐसी टक्कर, मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत…
    BREKING NEWS

    BREAKING: मौत बनकर आया ट्रक! कार को मारी ऐसी टक्कर, मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड- जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब तीन बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मंत्री दीपिका पांडेय महगामा से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गहरा दुख जताया है। दोनों ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना की।

    पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर

    जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार सुबह करीब तीन बजे सोनारी मरीन ड्राइव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सभी लोग स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

    पुलिस ने कार और ट्रक को कब्जे में लिया

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीछे से ट्रक की जोरदार टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है।

    महगामा से जमशेदपुर रवाना हुईं मंत्री

    हादसे की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय महगामा से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई हैं। उनके जमशेदपुर पहुंचने के बाद हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की संभावना है। पुलिस भी दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार की साथी मंत्री और बहन दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत अन्य लोगों के निधन की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने कहा कि अपनी संतान को खोने का दुख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। हेमंत सोरेन ने कहा कि इस अत्यंत कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं दीपिका पांडेय सिंह और सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगतों की आत्मा को शांति देने और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी

    September 22, 2026

    ‘बैंक के अंदर से चल रहा था जाली नोटों का खेल…’ सहारनपुर PNB कांड पर NIA ने दबोचे 2 मास्टरमाइंड

    September 22, 2026

    छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती

    September 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.