BREKING NEWSक्राइम

व्यापारी से दलाल ने 70 एकड़ जमीन का किया सौदा, रजिस्ट्री कराए बिना एक करोड़ लेकर मुकर गए, थाने में मामला दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर में जमीन बेचने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। व्यापारी से जमीन दलाल ने 70 एकड़ जमीन का सौदा किया, लेकिन रजिस्ट्री कराए बिना 1.05 करोड़ रुपये लेकर मुकर गए। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

चावल व्यापारी शशिकांत तिवारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जमीन दलाल ताजदार खान और उसके सहयोगी संजीत जांगड़े ने मिलकर 70 एकड़ जमीन का सौदा किया, लेकिन रजिस्ट्री कराए बिना 1.05 करोड़ रुपये हड़प लिए। पुलिस के मुताबिक, एक वर्ष पूर्व महासमुंद जिले के ग्राम बरभांठा के 40 किसानों की जमीन का सौदा हुआ था। इसके लिए व्यापारी शशिकांत तिवारी और उनके पार्टनर सुधीर मग्गू ने ताजदार खान को बैंक ट्रांजेक्शन, आरटीजीएस और नगद के माध्यम से करोड़ों रुपये का भुगतान किया था। सालभर बाद जब शशिकांत ने रजिस्ट्री की मांग की तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी और मोबाइल तक बंद कर दिए।

Related Articles

Back to top button