Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलेज फेयरवेल में मैडम ने लड़कियों के साथ लगाए कातिलाना ठुमके
    • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
    •  लिफ्ट टूटने से 29 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…
    • राहुल गांधी पर FIR का आदेश: दोहरी नागरिकता विवाद में फंसे कांग्रेस नेता
    • 13,937 नागरिकों ने पूरी की स्व-गणना प्रक्रिया, छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 को मिल रही तेज रफ्तार…
    • तमाशे में बदला पत्नी का अंतिम संस्कार, सालों ने बेरहमी से पीट डाला जीजा को
    • हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन देते है ये संकेत, स्थिति को पहचाने और बचाये अपनी जान
    • नासिक टीसीएस मामला,’हिंदू बेटियों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं’, बीजेपी नेता नवनीत राणा के तेवर तल्ख
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, April 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»खेलते-खेलते स्विमिंग पूल में डूबे सगे भाई-बहन
    मुख्य समाचार

    खेलते-खेलते स्विमिंग पूल में डूबे सगे भाई-बहन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Gujarat News: गुजरात के राजकोट से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां स्विमिंग पूल में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई. यह घटना रैयाधार इलाके स्थित ‘सोपान हाइट्स’ बिल्डिंग की है, जहां खेलते-खेलते दो मासूम बच्चों की जान चली गई. मृतकों की पहचान 7 साल के दीपेश भंडारी और उसकी 5 साल के बहन दीपिक्षा भंडारी के रूप में हुई है. दोनों बच्चे एक नेपाली परिवार से थे, जिससे पूरे परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

    जानकारी के मुताबिक, बच्चों के माता-पिता उसी बिल्डिंग में सफाई का काम करते हैं. घटना के समय दोनों बच्चे स्विमिंग पूल के पास खेल रहे थे. खेलते-खेलते अचानक दोनों पानी में गिर गए. स्विमिंग पूल गहरा होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और डूबने से उनकी मौत हो गई. 

    कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला

    घटना की जानकारी मिलते ही माता-पिता और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला. तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने इस मामले में दुर्घटनावश मौत का केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

    पानी से भरी बाल्टी में डूबने से बच्ची की हुई मौत

    इसी तरह की एक और दुखद घटना  गुजरात के सूरत से सामने आई है, जहां पानी से भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई. यह हादसा पलसाना तालुका के कडोदरा नगर स्थित अमृतनगर में हुआ. बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता दुकान पर गए हुए थे. जब वे वापस लौटे तो बच्ची घर में नजर नहीं आई. खोजबीन करने पर बच्ची बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में डूबी हुई मिली. परिजन तुरंत बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दोनों घटनाओं ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है और स्थानीय लोगों में भी शोक और चिंता का माहौल है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार

    April 18, 2026

     लिफ्ट टूटने से 29 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…

    April 18, 2026

    राहुल गांधी पर FIR का आदेश: दोहरी नागरिकता विवाद में फंसे कांग्रेस नेता

    April 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.