Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ​जनजातीय गरिमा उत्सव,सारंगढ़ में जनजातीय कारीगर हैंडीक्राफ्ट मेला आयोजित
    • कैसे काम करता है इंस्टाग्राम का वायरल इंस्टैंट्स फीचर?
    • हिंदू धर्म में नौतपा का विशेष महत्व, कल से आरंभ, इन चीजों से रहें दूर
    • 10वें राउंड के बाद पांडा को मिले 64 हजार से ज्यादा वोट, टीएमसी के किले में भाजपा की सेंध
    • 220 पैसेंजर को लेकर उड़ा हवाई जहाज, बीच आसमान पायलट को आया हार्ट अटैक, यूं बची यात्रियों की जान!
    • दृश्यम 3’ के आगे नहीं टिक पाया कोई, ‘करुप्पू’ का ऐसा रहा हाल
    • माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य लाभ हेतु राज्य सरकार सजग : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • बढ़ती गर्मी में खराब हो सकते हैं आपके फेफड़े…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»BSNL Pay हुआ लॉन्च, रिचार्ज और पेमेंट करना आसान, जानें कौन चला सकते हैं BSNL Pay?
    तकनीकी

    BSNL Pay हुआ लॉन्च, रिचार्ज और पेमेंट करना आसान, जानें कौन चला सकते हैं BSNL Pay?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए खास BSNL Pay लॉन्च किया है। ये फीचर आपको BSNL की ऑफिशियल Selfcare App में मिलेगा। अभी तक BSNL के ग्राहकों को अपने नंबर रिचार्ज कराने के लिए Selfcare App से थर्ड पार्टी पेमेंट ऐप पर रिडायरेक्ट होना पड़ता था। इस झंझट को खत्म करते हुए BSNL ने BHIM और UPI इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ हाथ मिलाकर BSNL Pay पेश किया है। इसकी मदद से अब आप बिना किसी थर्ड पार्टी पेमेंट ऐप पर जाए सीधा BSNL Selfcare ऐप से ही अपने रिचार्ज और बिल पेमेंट पूरा कर सकेंगे।

    क्या है BSNL Pay?

    PhonePe या Google Pay की तरह BSNL Pay कोई अलग ऐप नहीं है। इसे आप BSNL Selfcare ऐप में ही एक्सेस कर पाएंगे। बता दें कि BSNL सेल्फ केयर ऐप BSNL यूजर्स के लिए उपलब्ध ऑफिशियल ऐप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक BSNL Pay को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से तैयार किया गया है। ऐसे में BSNL Pay की मदद से रिचार्ज या पेमेंट सेल्फकेयर ऐप में रहते हुए ही पूरे किए जा सकते हैं।

    सिर्फ रिचार्ज तक सीमित नहीं

    ऐसा नहीं है कि BSNL Pay से सिर्फ BSNL नंबर रिचार्ज किए जा सकते हैं। दरअसल इसमेें UPI के कई फीचर्स भी दिए गए हैं जैसे कि UPI Lite। इसकी मदद से छोटे-मोटे रिचार्ज या पेमेंट बिना पिन डाले पूरे किए जा सकते हैं। इसके अलावा BSNL Pay में आप AutoPay फीचर की मदद से बार-बार खुद नंबर रिचार्ज कराने के झंझट से भी मुक्त हो सकते हैं।(REF.)

    कौन चला सकते हैं BSNL Pay?

    BSNL Pay इस्तेमाल करने के लिए आपके पास BSNL का नंबर होना जरूरी है। दरअसल BSNL Pay सेल्फकेयर ऐप में काम करता है। ऐसे में सेल्फकेयर ऐप में लॉगइन करने के लिए आपके पास BSNL का नंबर होना जरूरी है। मुख्य रूप से BSNL ने इसे थर्ड पार्टी ऐप्स पर निर्भरता कम करने के लिए लॉन्च किया है। इसकी मदद से BSNL सेल्फकेयर ऐप को ऑल इन वन ऐप बनाना चाहता है जहां अकाउंट मैनेजमेंट, प्लान, कस्टमर सपोर्ट और पेमेंट्स सब कुछ एक ही जगह पर मिल जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    स्पेसएक्स ने लॉन्च किया सबसे ताकतवर स्टारशिप रॉकेट…

    May 23, 2026

    Xiaomi 17T की इंडिया लॉन्च डेट 28 मई , Leica कैमरा और फ्लैगशिप फीचर्स से होगा लैस

    May 22, 2026

    AC मैकेनिक की बातों में न आकर गैस भरवाने से पहले खुद चेक करें ये 5 बड़े संकेत

    May 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.