Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»स्कूल लेक्चरर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, हिंदी में है सबसे ज्यादा पद
    छत्तीसगढ़

    स्कूल लेक्चरर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, हिंदी में है सबसे ज्यादा पद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। राजस्थान शिक्षा (राज्य एंव अधीनस्थ) सेवा नियम 2021 के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग में कुल 2022 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। आयोग इन से संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक, कुल 24 विषयों के लिए यह भर्ती निकाली गई है। इनमें, हिंदी, इंग्लिश, राजस्थानी, पंजाबी, उर्दू, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, ज्योग्राफी, सोशियोलॉजी, होमसाइंस, केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथ्स, कॉमर्स, बाॅयो, फिजिकल एजुकेशन, कोच फुटबाल सहित अन्य सब्जेक्ट में भर्ती निकली है।

    इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन करने की प्रकिया 05 नवंबर, 2024 से शुरू होगी, जो कि 4 दिसंबर, 2024 तक चलेगी। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा डिटेल के लिए उम्मीदवार नीचे डिटेल देख सकते हैं।

    राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी होने की तिथि- 25 अक्टूबर, 2024

    राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन शुरुआत होने की तिथि- 5 नवंबर 2024

    राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि-4 दिसंबर 2024

    राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- https://rpsc.rajasthan.gov.in

    आरपीएससी की ओर से निकाली गई इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद हिंदी विषय में हैं। इस विषय में 350 पोस्ट भरे जाएंगे। इसके अलावा, इंग्लिश में 325, राजस्थान में 7, पंजाबी 11, उर्दू में 26 और हिस्ट्री में 90 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसी तरह, ज्योग्रफी में 210 और होमसाइंस में 16 पदों को भरा जाएगा।

    इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01.01.2025 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    सबसे पहले उम्मीदवार आरपीएससी की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाएं। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। पूछे गए विवरण प्रदान करें। फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें। सबमिट करने से पहले एक बार पूरे एप्लीकेशन फॉर्म को क्रास चेक करें। इसके बाद आवेदन पत्र को सबमिट कर दें। अब अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर रख लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट

    June 19, 2026

    किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.