Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कयलविझी अझागिरी बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने के आरोप में मामला दर्ज…
    • दतिया में उपचुनाव : भाजपा नेत्री की बेटी कांग्रेस में शामिल
    • दादरी में बाइक को टक्कर मार मां के सामने ही बेटे को उतारा मौत के घाट
    • जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या; ऑफिस से 50 मीटर दूर मिले थे घायल…
    • गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौ’त, 25 से ज्यादा घायल
    • पंजाब में बिजली संकट के कारण हिला पूरा सिस्टम
    • छात्र आंदोलन को लेकर उद्धव का BJP पर बड़ा हमला
    • Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, एथलीट गेब्रियल लैंगटन सिर के बल जमीन पर गिर गए, अस्पताल में भर्ती
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»दतिया में उपचुनाव : भाजपा नेत्री की बेटी कांग्रेस में शामिल
    राजनीति

    दतिया में उपचुनाव : भाजपा नेत्री की बेटी कांग्रेस में शामिल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मतदान से पहले कांग्रेस ने भाजपा के प्रभाव वाले एक प्रमुख परिवार में सेंध लगाते हुए भाजपा पार्षद की बेटी ज्योत्सना तलवानी को पार्टी में शामिल करा लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उन्हें औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

    कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद ज्योत्सना तलवानी ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों, सामाजिक न्याय के मुद्दों और राहुल गांधी द्वारा बेरोजगारी, किसानों तथा आम जनता से जुड़े विषयों पर उठाई जा रही आवाज से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ी हैं। उन्होंने दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में मतदान करने और कांग्रेस को मजबूत बनाने की अपील भी की।

    ज्योत्सना तलवानी ऐसे राजनीतिक परिवार से आती हैं, जिसकी पहचान लंबे समय से भाजपा से जुड़ी रही है। उनके दिवंगत पिता लख्खा तलवानी नगर पालिका के उपाध्यक्ष रह चुके थे और शहर के प्रमुख व्यापारियों में उनकी गिनती होती थी। वहीं उनकी मां माला तलवानी वर्तमान में वार्ड क्रमांक-4 से भाजपा की पार्षद हैं और भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मानी जाती हैं।

    ऐसे में भाजपा से जुड़े इस परिवार की सदस्य का कांग्रेस में शामिल होना दतिया की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। राजनीतिक जानकार इसे उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की रणनीतिक सफलता के रूप में देख रहे हैं, जबकि भाजपा की ओर से इस घटनाक्रम पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दतिया उपचुनाव, सिंधिया की एंट्री, क्या दौरे से बदल जाएगा चुनाव का पूरा खेल?

    July 24, 2026

    TMC के 20 बागी सांसदों को बड़ा झटका, लोकसभा में अलग दल की नहीं मिली पहचान

    July 21, 2026

    दतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में सिंधिया 6वें नंबर पर, कांग्रेस ने ली चुटकी

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.