Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…
    • सर्विस रिवाल्वर से घायल हुए सदर थाना प्रभारी की डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद मौत…
    • हरिद्वार रवाना होने की तैयारी:बुर्के में कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक और उसके पति अमन त्यागी को SDM कोर्ट ने थमाया नोटिस…
    • पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न,जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन…
    • प्रशासन की तत्परता से टले दो बाल विवाह,भारी बारिश के बीच गाँव पहुँचकर बच्चों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया
    • एक पेड़ माँ के नाम अभियान से बदली उजड़ी वन भूमि की तस्वीर
    • संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित कलश वंदन महाअभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»मिलने बुलाया और रेत दिया गला… शिक्षक ने 11वीं के छात्र को मार डाला
    क्राइम

    मिलने बुलाया और रेत दिया गला… शिक्षक ने 11वीं के छात्र को मार डाला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर: कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक शिक्षक ने 11वीं कक्षा के छात्र को धोखे से मिलने के लिए बुलाया और चाकू से उसका गला रेत दिया. अस्पताल में इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई. पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह रुपयों का लेन-देन बताई जा रही है. मृतक छात्र की पहचान 17 वर्षीय सौरभ पाल के रूप में हुई है, जो अवंतीबाई इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था. बताया जा रहा है कि महज 500 रुपये के लिए शिक्षक ने सौरभ का गला रेत दिया.

    सौरभ के चचेरे भाई अजय पाल के अनुसार, धुन्नू सिंह किड्स इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक अनूप सिंह ने रविवार शाम करीब 6:30 बजे सौरभ को फोन किया. अनूप ने उसे स्कूल के पास स्थित पीपल के पेड़ के नीचे मिलने के लिए बुलाया. शाम करीब 7 बजे जब सौरभ वहां पहुंचा, तो आरोपी शिक्षक पहले से ही घात लगाए बैठा था. सौरभ के पहुंचते ही अनूप ने धारदार चाकू से उसके गले पर वार कर दिया. गला कटते ही सौरभ जमीन पर गिर पड़ा और जोर से चिल्लाया, जिसे सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गया.

    जान बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन…

    गर्दन पर गहरे घाव और बहते खून के बावजूद सौरभ ने हिम्मत नहीं हारी. वह अपनी जान बचाने के लिए पास ही स्थित एक पेट्रोल पंप की ओर भागा. वहां मौजूद कर्मचारियों ने जब एक लहुलुहान लड़के को देखा तो हड़कंप मच गया. उन्होंने तुरंत सौरभ की पहचान कर उसकी बहन रुचि पाल को सूचना दी. परिजन आनन-फानन में सौरभ को लेकर झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचे. वहां डॉ. धीरेंद्र सिंह ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद सौरभ ने दम तोड़ दिया.

    बहन और जीजा के साथ रहता था सौरभ

    सौरभ मूल रूप से रूरा थाना क्षेत्र के उमरायपुर अंबियापुर का रहने वाला था, लेकिन पिछले 5 सालों से वह झींझक के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर-14 में अपनी बहन रुचि और जीजा चंद्रशेखर के साथ किराए के मकान में रह रहा था. सौरभ के पिता सुभाष पाल की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी, जिसके बाद बहन और जीजा ही उसका सहारा थे.

    घटना की सूचना मिलते ही सीओ डेरापुर सौरभ कुमार वर्मा और मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. सीओ सौरभ कुमार वर्मा ने बताया कि अब तक की जांच में मृतक छात्र और आरोपी शिक्षक अनूप सिंह के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है. परिजनों की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी घटना के बाद से फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

    August 4, 2026

    किराए के मकान में एक ही परिवार के 3 मूक-बधिर लोगों की बेरहमी से हत्या

    August 4, 2026

    पति के अवैध संबंधों का विरोध, गर्भवती पत्नी को दिया जहर, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.