Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मानवता की मिसाल: गोदरेज-रेडक्रॉस-बिलासा ग्रुप के सहयोग से सफल हुआ रक्तदान शिविर
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-पावर कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»650 फीट गहरी खाई में गिरी कार चिंतपूर्णी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में पंजाब के दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत…
    मुख्य समाचार

    650 फीट गहरी खाई में गिरी कार चिंतपूर्णी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में पंजाब के दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में पंजाब के दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा ऊना जिले के भरवाईं इलाके में उस समय हुआ, जब एक कार करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई. घटना का एक वीडियो सामने आया है, जो किसी बॉलीवुड फिल्‍म के स्‍टंट सीन की तरह लग रहा है. एक तेज रफ्तार कार पहाड़ी रास्‍ते पर सीधे गहरी खाई में जा गिरी. इस बीच कार की रफ्तार बिल्‍कुल भी कम होती नजर नहीं आई. ऐसा लग रहा है कि ड्राइवर कोई फिल्‍म का खतरनाक स्‍टंट कर रहा है.  

    हवा में उछली कार और फिर खाई में गिरी 

    हादसे के सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार हवा में उछली और फिर सीधे खाई में जा गिरी. 200 फीट गहरी खाई में गिरी लुधियाना नंबर की यह कार चिंतपूर्णी से मुबारकपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान अचानक टायर फटने से ड्राइवर ने कार से कंट्रोल  खो दिया, जिससे कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी. गिरने के बाद कार में आग लग गई और उसमें सवार दोनों लोग जिंदा जल गए. बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग पंजाब से आए श्रद्धालु थे, जो चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेककर लौट रहे थे. फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.

    Latest and Breaking News on NDTV

    खाई में गिरने के बाद कार में लगी आग 

    घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार को हवा में उछलते हुए खाई में गिरते देखा जा सकता है. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी जयराम शर्मा अपनी टीम के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया.

    स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर हादसा हुआ वह एक ब्लैक स्पॉट है, जहां सड़क का हिस्सा टूटा हुआ है और नीचे गहरी खाई मौजूद है. शुरुआती जांच में हादसे का कारण टायर फटना बताया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें

    August 7, 2026

    घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता

    August 7, 2026

    शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.