Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    • 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
    • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»महंगी क्रीम नहीं, कैस्टर ऑयल कर सकता है स्ट्रेच मार्क गायब
    खानपान-सेहत

    महंगी क्रीम नहीं, कैस्टर ऑयल कर सकता है स्ट्रेच मार्क गायब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     डेस्क : स्ट्रेच मार्क होना कोई बीमारी नहीं है, लेकिन पेट, जांघ, हिप्स, बाजू या पीठ के निचले हिस्से पर दिखने वाली ये लकीरें कई लोगों को असहज कर देती हैं। वजन तेजी से बढ़ने या घटने, प्रेग्नेंसी, हार्मोनल बदलाव या मसल्स ग्रोथ के कारण स्ट्रेच मार्क आम समस्या बन चुके हैं। अक्सर लोग इन्हें हटाने के लिए महंगी क्रीम और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, जो तुरंत असर का दावा तो करते हैं, लेकिन हर किसी के लिए लंबे समय तक इतना खर्च करना आसान नहीं होता। अच्छी बात यह है कि स्ट्रेच मार्क की देखभाल घर पर भी की जा सकती है, वो भी आसान और किफायती घरेलू तरीकों से।

    स्ट्रेच मार्क के लिए क्यों असरदार है कैस्टर ऑयल?

    कैस्टर ऑयल एक गाढ़ा और पोषक तत्वों से भरपूर तेल है, जिसका इस्तेमाल पुराने समय से स्किन और बालों की देखभाल में किया जाता रहा है। इसमें मौजूद फैटी एसिड और मॉइश्चराइजिंग गुण त्वचा को नमी प्रदान करते हैं और ड्राईनेस कम करने में मदद करते हैं। नियमित मसाज से त्वचा मुलायम बनी रहती है और खिंचाव कम महसूस होता है, जिससे स्ट्रेच मार्क धीरे-धीरे हल्के पड़ सकते हैं।

    कैस्टर ऑयल से स्ट्रेच मार्क पर मसाज करने का सही तरीका

    रात में सोने से पहले थोड़ा सा कैस्टर ऑयल हल्का गुनगुना कर लें।
    अब स्ट्रेच मार्क वाली जगह पर उंगलियों से गोल-गोल घुमाते हुए 10 से 15 मिनट तक हल्की मसाज करें।
    मसाज के बाद उस हिस्से को सूती कपड़े से ढक लें और रात भर ऐसे ही छोड़ दें।
    सुबह गुनगुने पानी से त्वचा को साफ कर लें।
    रोजाना इस तरीके को अपनाने से कुछ हफ्तों में फर्क महसूस हो सकता है।

    नींबू के रस के साथ कैस्टर ऑयल

    नींबू का रस त्वचा को साफ करने और रंगत को निखारने में मदद करता है।

    कैसे इस्तेमाल करें
    एक चम्मच कैस्टर ऑयल में 4–5 बूंद ताजा नींबू का रस मिलाएं।
    इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क पर हल्के हाथ से लगाएं और 15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।
    इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 बार अपनाया जा सकता है।

    एलोवेरा और कैस्टर ऑयल का मेल

    एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देता है और स्किन रिपेयर में मदद करता है।

    कैसे करें इस्तेमाल
    दो चम्मच ताजा एलोवेरा जेल में एक चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाएं।
    इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें, फिर हल्के हाथ से साफ कर लें।
    यह तरीका त्वचा को सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

    ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

    कैस्टर ऑयल बहुत गाढ़ा होता है, इसलिए कम मात्रा में ही इस्तेमाल करें
    पहली बार लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
    नियमित इस्तेमाल से ही असर दिखता है, बीच में रुकना ठीक नहीं
    पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित आहार लें। 
    बहुत पुराने स्ट्रेच मार्क पूरी तरह खत्म नहीं होते, लेकिन हल्के जरूर हो सकते हैं।

    स्ट्रेच मार्क हटाने के लिए कोई भी घरेलू उपाय रातों-रात चमत्कार नहीं करता। लेकिन सही देखभाल, नियमितता और धैर्य के साथ घरेलू तेल त्वचा की बनावट सुधारने में जरूर मदद कर सकते हैंअगर स्ट्रेच मार्क बहुत ज्यादा हैं या खुजली-जलन हो रही है, तो त्वचा के डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहेगा।

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रोजाना पिएं सिर्फ 1 गिलास चावल का पानी और शरीर में दिखेगा जबरदस्त बदलाव

    May 6, 2026

    ज्यादातर लोग आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सेहत पर क्या असर डालता है?

    May 5, 2026

    हर Blood Test नहीं बताता सेहत का पूरा हाल…

    May 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.