मुख्य समाचार
-
कोरबा जिले के 19वें कलेक्टर के रूप में 2017 बैच के श्री कुणाल दुदावत ने आज किया पदभार ग्रहण
कोरबा -कोरबा में 19वें कलेक्टर के रूप में 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी कुणाल दुदावत ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत इससे पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य के कोंडागांव एवं दंतेवाड़ा जिलों में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2015 में उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा के लिए हुआ,…
Read More » -
धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण-निर्धारित मात्रा से अधिक धान तौलने पर चिखलाकसा केंद्र प्रबंधक को दिया कारण बताओ नोटिस
बालोद– समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और किसान हितैषी बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज डौण्डीलोहरा एवं डौण्डी विकासखण्ड के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल की।…
Read More » -
छत्तीसगढ़ से सफर करने वाले यात्रियों को होगी परेशानी 7 ट्रेनें कैंसिल
रायपुर । छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 7 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। ये गाड़ियां 26 जनवरी से 14 फरवरी तक अलग-अलग दिनों में रद्द रहेगी। दरअसल, दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट–बल्लारशाह सेक्शन में तीसरी लाइन और नई लाइन की कमीशनिंग को लेकर नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक रायगढ़,…
Read More » -
धान की फसल से संवर रहा भविष्य
किसान सोमेश्वर साहू अब अपने बेटे को बना रहे इंजीनियर छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल रहे लाभकारी मूल्य ने किसानों के जीवन में नई खुशियाँ भर दी हैं। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के ग्राम फेकारी…
Read More » -
कृषि महाविद्यालय, रायपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय, रायपुर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (छात्रा इकाई) के संयुक्त तत्वावधान में वी केयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक कृषि महाविद्यालय, रायपुर के सेमिनार हॉल में आयोजित हुआ। शिविर का…
Read More » -
लालपुर धाम में गुरु घासीदास जयंती एवं तीन दिवसीय मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
मुंगेली – बाबा गुरु घासीदास द्वारा बताए गए सत्य, समानता और मानवता के मार्ग पर चलकर ही छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महापुरुषों के आदर्शों और सपनों के अनुरूप समतामूलक, न्यायपूर्ण और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने…
Read More » -
मुख्यमंत्री श्री साय से मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिभागियों ने की सौजन्य भेंट
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस छत्तीसगढ़ विधानसभा के कार्यालय कक्ष में मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिभागियों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 5 से 9 नवम्बर तक चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन…
Read More » -
‘मनखे-मनखे एक समान’ की भावना को साकार करता मेगा हेल्थ कैम्प : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
सेवा, समरसता और स्वास्थ्य का जीवंत संगम : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर मानव सेवा का महाअभियान — रायपुर में 5 दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प प्रारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में मानव सेवा, सामाजिक…
Read More » -
रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत व्यापक गतिविधियाँ आयोजित-अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता
स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत आईसीएआर–एनआईबीएसएम में स्वच्छ प्रशासन की दिशा में सशक्त पहलस्वच्छ प्रशासन, कार्यकुशलता एवं सतत कार्य संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर– एनआईबीएसएम), रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तीसरे दिन 18 दिसंबर 2025 को व्यापक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस अवसर पर अभिलेख…
Read More » -
आईसीएआर–निब्सम में स्वच्छता जागरूकता दिवस पर अपशिष्ट प्रबंधन पर संगोष्ठी, ‘कचरे से संपदा’ पर जोर
स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत संसाधन प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर–निब्सम), रायपुर में स्वच्छता जागरूकता दिवस के अवसर पर “कचरे से संपदा में परिवर्तन” और “सभी प्रकार के अपशिष्टों का सुरक्षित निपटान” विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों के…
Read More »