रायगढ़
-
प्रधानमंत्री की माताश्री हीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायगढ़- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सनातन परंपरा और आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में नैतिकता, संस्कार और सामाजिक समरसता को बल मिलता है। वे आज रायगढ़ जिले के बरगढ़ खोला अंचल के ग्राम-खम्हार में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में को सम्बोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि इस कथा का आयोजन देश के प्रधानमंत्री श्री…
Read More » -
वित्तमंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने किया रेंगालपाली में सर्वसुविधायुक्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण
300 से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा स्मार्ट क्लास की सुविधाओं से युक्त उन्नत शिक्षण वातावरण वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ जिले के पुसौर विकासखंड के ग्राम रेंगालपाली में निर्मित एक करोड़ 21 लाख 16 हजार रुपये की लागत वाले सर्वसुविधायुक्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास एवं प्रयोगशालाओं का निरीक्षण…
Read More » -
एनटीपीसी के तलाईपल्ली कोयला खदान की सुरक्षा का बीड़ा CISF ने संभाला, राष्ट्रीय ऊर्जा अवसंरचना सुरक्षा को मिला और सशक्त आधार
रायपुर:- देश की महत्वपूर्ण अवसंरचना सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती प्रदान करते हुए, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने रायगढ़ स्थित एनटीपीसी तलाईपल्ली कोयला खनन परियोजना की सुरक्षा जिम्मेदारियाँ औपचारिक रूप से संभाल ली हैं। यह CISF की 362वीं इकाई का गठन है, जिसे भारत के सबसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कैप्टिव कोल ब्लॉक्स में से एक पर तैनात किया…
Read More » -
ग्राफ्टेड बैंगन से बदली खेती की तस्वीर – खरसिया के किसान मुरलीधर साहू ने
राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना ने दी नई दिशा, कम लागत में लाखों की आय का रास्ता खुला आधुनिक तकनीक व उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से 80 क्विंटल से बढ़कर 170 क्विंटल तक पहुँची उपज ग्राफ्टेड बैंगन एक ऐसा पौधा है जो दो अलग-अलग पौधों के हिस्सों को जोड़कर बनाया जाता है, एक मजबूत जड़ वाला पौधा (रूटस्टॉक) और एक उच्च…
Read More » -
सुदूर ग्राम कुर्रा के रतिराम को मिला सपनों का पक्का आशियाना-पीएम जनमन योजना ने बदली जिंदगी की तस्वीर
सम्मान और सुरक्षित जीवन की ओर बढ़ते कदम किसी भी सरकारी योजना का वास्तविक महत्व तभी सिद्ध होता है, जब उसका लाभ जमीनी स्तर पर आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाए। ऐसी ही एक सशक्त योजना है प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन), जिसका प्रभाव रायगढ़ जिले में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।…
Read More » -
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरुपीठ में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ पहुंचे, जहाँ उन्होंने अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के समक्ष प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। उन्होंने गुरुपीठ में विधिवत पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अघोरेश्वर अवधूत जी…
Read More » -
खरसिया में भीषण सड़क हादसा: बस कंडक्टर की मौत, 10 यात्री गंभीर
रायगढ़। खरसिया क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। मदनपुर के पास सदभावना बस और तेज रफ्तार ट्रेलर की जोरदार आमने-सामने टक्कर में बस कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि 8–10 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब खरसिया से रायगढ़ जा रही बस में 35–40 लोग सवार…
Read More » -
सफलता की कहानी, किसान की जुबानी
सरकार की पारदर्शी, संवेदनशील और स्पष्ट धान खरीदी नीति से किसानों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव प्रति एकड़ 21 क्विंटल और प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर से धान खरीदी किसानों में उत्साह का माहौल धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की किसानों ने की सराहना प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों की आर्थिक तरक्की, उन्नति…
Read More » -
रेत की अवैध तस्करी पर खनिज विभाग ने फेरा पानी, 10 ट्रैक्टर और 2 हाईवा जब्त
रायगढ़ । जिले में रेत की अवैध तस्करी जमकर हो रही है । इसकी लगातार शिकायते मिलने के बाद खनिज विभाग ने जांच अभियान चलाते हुए 10 ट्रैक्टर समेत 2 हाईवा वाहनों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, जिले के कई अवैध रेत घाट से रेत का परिवहन हो रहा है। शहर की सड़कों से भी ट्रैक्टर में रेत परिवहन खुलेआम…
Read More » -
रायगढ़ में बड़ा हादसा: NRVS प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, 3 मजदूर झुलसे, एक गंभीर…
रायगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तराईमाल स्थित एनआरवीएस (NRVS) प्लांट में सुबह करीब 7 बजे जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना भीषण था कि प्लांट के अंदर काम कर रहे कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में तीन मजदूर झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी…
Read More »