राष्ट्रीय
-
घर के अंदर मरे मिले पति, पत्नी और बेटा, जांच जारी
सूरत: गुजरात के सूरत शहर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर के लालगेट इलाके में मंगलवार को एक दंपती और 13 साल के बेटे का शव उनके अपार्टमेंट से बरामद किया। पुलिस ने गैस रिसाव के कारण दम घुटने से सभी की मौत होने की आशंका जताई है। हालांकि डीसीपी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की…
Read More » -
बॉलीवुड एक्टर्स को धमकी देने वालों पर गरजे CM देवेंद्र फडणवीस
मुंबई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार, 11 फरवरी को बड़ा बयान दिया. बॉलीवुड से जुड़े अभिनेताओं और निर्देशकों को मिलने वाली धमकियों का जिक्र करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि धमकी देने वालों को ढूंढेगे और उन्हें ठोकेंगे भी. सीएम फडणवीस ने कहा, “कोई भी गैंग हो, हम उन्हेंन पैर फैलाने नहीं देंगे. हम उनका बंदोबस्त करेंगे. अब…
Read More » -
कार से मिलीं 3 लाशों की गुत्थी सुलझी! तंत्र-मंत्र के नाम पर जहर देकर लूटता था ‘बाबा कमरूद्दीन’
दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में सड़क पर खड़ी कार के अंदर से बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं तीन लाशों का मामला बेहद खौफनाक था. पहले तो यही समझ में नहीं आ रहा था कि यह आत्महत्या है, हादसा या फिर हत्या? अब दिल्ली पुलिस ने जांच करते हुए मर्डर केस सॉल्व कर दिया है. इस मामले में एक तांत्रिक बाबा…
Read More » -
पुलिस जीप ने 5 लोगों को रौंदा, 7 महीने की मासूम की दर्दनाक मौत, 4 महिलाएं बुरी तरह जख्मी
बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हरदी क्षेत्र स्थित भगवानपुर बाजार में मंगलवार को पुलिस के वाहन की टक्कर लगने से सात माह की एक बच्ची की मौत हो गयी तथा चार महिलाएं जख्मी हो गयीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र के धमौड़ा गांव निवासी ज्ञान देवी (18), मर्रा देवी (30) व सुनीता (38) व…
Read More » -
डिवाइडर से टकराकर ट्रेलर से भिड़ी कार, पांच लोगों की मौत, एक घायल
दौसा। राजस्थान में दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर एक कार के ट्रेलर से टकराने से कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कार में सवार सभी लोग कालाखो गांव के निवासी थे और एक शादी समारोह में शामिल…
Read More » -
सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों में वंदे मातरम् बजाना अनिवार्य, केंद्र सरकार ने दिशा-निर्देश किए जारी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर बुधवार सुबह नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए निर्देश के तहत, अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों और कई महत्वपूर्ण आयोजनों में ‘वंदे मातरम्’ बजना अनिवार्य होगा। सभी लोगों को खड़े होकर इसका सम्मान करना होगा, ठीक वैसे ही जैसे राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समय होता है। लेकिन सिनेमा हॉल में फिल्मों के…
Read More » -
राजस्थान, दीया कुमारी पेश करेंगी बजट, कौन से होंगे बड़े ऐलान?
राजस्थान, 11 फरवरी, बुधवार को प्रदेश का बजट पेश होने जा रहा है, जो उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी करेंगी. इस बजट से प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, किसानों, उद्यमियों सहित सभी वर्गों को अच्छी-खासी उम्मीदें हैं. सरकार भी बजट के माध्यम से हर वर्ग को साधने का प्रयास करेगी. सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े हुए लोग और कई संगठनों से…
Read More » -
मंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली में PM मोदी से मिली रिवाबा, पति रविंद्र जडेजा भी साथ में
अहमदाबाद: गुजरात में मंत्री बनने के बाद मंगलवार को रिवाबा जडेजा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं। उनके साथ क्रिकेटर पति रविंद्र जडेजा भी मौजूद रहे। रिवाबा जडेजा पिंक साड़ी पहनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए पहुंचीं। टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने पीएम मोदी को बुके देकर अभिवादन किया। पिछले साल बिहार चुनावों के वक्त…
Read More » -
गतिरोध खत्म होने का संकेत, लोकसभा में बजट पर चर्चा शुरू
नेशनल डेस्क: लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध खत्म होने का संकेत देते हुए सदन में मंगलवार दोपहर केंद्रीय बजट पर चर्चा शुरू हो गई। पिछले कुछ दिन से बजट पर चर्चा विपक्ष की इस मांग की वजह से शुरू नहीं हो पा रही थी कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को कुछ मुद्दों पर बोलने दिया…
Read More » -
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने114 सांसदों के साथ दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस
संसद के बजट सत्र का आज यानी 10 फरवरी को 10वां दिन है. लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है. सोमवार (9 फरवरी) को भी लोकसभा की कार्यवाही ठप्प रही थी, केवल 13 मिनट ही सदन चल पाया. लोकसभा स्पीकर ने हंगामे के चलते कार्यवाही को स्थगित कर दिया था. विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष…
Read More »