रायपुर
-
गरिमापूर्ण मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, कलेक्टोरेट परिसर में सुबह 8 बजे होगा ध्वजारोहण
रायपुर 21 दिसंबर 2024। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 गरिमापूर्ण आयोजित करने के लिए कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग के उत्कृष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार करें। कलेक्टर ने गणतंत्र…
Read More » -
विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक कॉल से मिल रहा समाधान
रायपुर 21 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्याओं का निराकरण हो रहा है। तिल्दा स्थित पुरानी बस्ती निवासी दोगेंद्र पथकर ने तीन महीने से केवाईसी अपडेट नहीं होने को लेकर शिकायत की थी. उन्होंने बताया कि केवाईसी अपडेट ना होने से उन्हें राशन भी मिलने में परेशानी हो रही है. जिसके बाद उन्होंने…
Read More » -
दो माह से नहीं मिलने वाला राशन एक फोन कॉल पर मिला
रायपुर 21 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्याओं का निराकरण हो रहा है। रायपुर निवासी हेमलाल चक्रधारी ने शासकीय राशन दुकान संचालक द्वारा दो माह से राशन नहीं देने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि वे जब भी राशन के लिए शासकीय राशन दुकान जाते हैं तो दुकान संचालक राशन समाप्त होने…
Read More » -
सुबोध कुमार सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव
रायपुर, 21 दिसंबर 2024। राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सुबोध कुमार सिंह, भा.प्र.से. (1997) को प्रमुख सचिव, माननीय मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त किया है। श्री सिंह को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद इस पद पर पदस्थ किया गया है।
Read More » -
राज्य के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में 21 को किसान सम्मेलन एवं कृषि संगोष्ठी
रायपुर, 21 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 21 दिसंबर को राज्य के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाना है। किसान सम्मेलन में कृषक उन्नति…
Read More » -
तोता तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
रायपुर, 21 दिसंबर 2024। दुर्ग-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस ट्रेन में 19 दिसंबर की रात को छत्तीसगढ़ वन विभाग के राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल ने सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को बड़ी संख्या में वन्यजीव तोते की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। सूचना के आधार पर राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ रेलवे पुलिस बल और रायपुर…
Read More » -
मुख्यमंत्री ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर, 21 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्यारेलाल सिंह की 21 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि ठाकुर प्यारेलाल सिंह छत्तीसगढ़ में श्रमिक और सहकारी आंदोलन के प्रणेता माने जाने जाते हैं। वेे छात्र जीवन से ही स्वाधीनता आंदोलनों से जुड़े। उन्होंने अत्याचार और अन्याय…
Read More » -
मुख्यमंत्री ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर, 21 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा की 21 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। वे छत्तीसगढ़ में हुए प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख…
Read More » -
जल्द शुरू होगा सगनीघाट-सिल्लीघाट के बीच बन रहे पुल पर आवागमन
रायपुर। दुर्ग जिले के सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच शिवनाथ नदी पर निर्माणाधीन नए पुल का काम पूर्ण होने के कगार पर है। 14 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बन रहे पुल का 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। अभी पुल के दोनों ओर सीसी रोड निर्माण का काम प्रगति पर है। अगले कुछ दिनों में…
Read More » -
छत्तीसगढ़ युवा उत्सव के प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
रायपुर 20 दिसंबर 2024। जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन जे.एन. पांडे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। जिले के प्रत्येक विकासखंड से युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न विधाओं पर दो आयु वर्ग समूह 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग में किया गया। जिसमें लोकनृत्य एकाकी, लोकनृत्य सामूहिक, लोकगीत गायन…
Read More »