Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
    • दिवाली से एक दिन पहले क्यों करते हैं ​हनुमान पूजा? इसकी 3 हैं बड़ी वजहें, भगवान शिव से भी है कनेक्शन
    • बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 6 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
    • गुब्बारों ने बनाया ऐसा हाल; तेज हवा में उड़ने लगी दुल्हन, फोटोग्राफर ने बचाई जान
    • गरीबी घटी पर चुनौतियां कायम: विश्व बैंक की रिपोर्ट में खुलासा- रोजगार और आय असमानता में तुरंत सुधार जरूरी
    • दुर्ग में करवाचौथ पर टला बड़ा हादसा: किचन में फटा गैस सिलेंडर; मोहल्ले वालों ने बुझाई आग…
    • मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
    • शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव श्री विकासशील
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»दवा कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में दी Kia Sonet कार, बोले- ये तुम्हारी मेहनत का फल
    अजब गजब

    दवा कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में दी Kia Sonet कार, बोले- ये तुम्हारी मेहनत का फल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Viral Video: मिट्स हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाले 4 कर्मचारियों को इस साल दिवाली गिफ्ट में नई किआ सोनेट कार मिली है. 24 अक्टूबर को कंपनी के फाउंडर एम.के. भाटिया और सीईओ शिल्पा चंदेल ने पंचकूला स्थित शोरूम पर आकर खुद इन एम्प्लाइज को कार की चाबी सौंपी है और दिवाली की बधाई दी है. फाउंडर ने कहा कि इन कर्मचारियों ने पूरे साल कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम किया है. इसी के फल स्वरूप उन्हें कंपनी की तरफ से यह इनाम मिला है.

    किसे-किसे मिली कार?

    मिट्स ग्रुप के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन कर्मचारियों को नई किआ सोनेट कार गिफ्ट में मिली है, उनके नाम नितिन नेगी, निर्मल, वीनस और गुरवीर हैं. कंपनी ने कहा, ‘यह कदम उन लोगों के प्रति हमारा धन्यवाद और सम्मान दिखाता है, जिनकी मेहनत से कंपनी आगे बढ़ रही है.’

    कंपनी ने जारी किया वीडियो

    चारों गाड़ियों की डिलीवरी का जो वीडियो कंपनी की तरफ से जारी किया गया है, उसमें एमके भाटिया को BMW कार से शोरूम में एंटर होते देखा जा सकता है. फाइनल रिवील सेरेमनी के लिए चारों SUV को काले कपड़े से ढका गया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक-एक करके, चारों कर्मचारी अपनी-अपनी गाड़ियों से कवर हटाते हैं, जो उन्हें कंपनी की तरफ से उपहार में मिली थीं. डीलरशिप ने केक काटने की रस्म के लिए चार केक का भी इंतजाम किया था. इसके बाद, चारों कर्मचारी कंपनी के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर नाचने लगते हैं और इस डिलीवरी का जश्न मनाते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गुब्बारों ने बनाया ऐसा हाल; तेज हवा में उड़ने लगी दुल्हन, फोटोग्राफर ने बचाई जान

    October 30, 2026

    शख्स को विश्वास ही नहीं हुआ,खुदाई के दौरान मिला 1.2 किलोग्राम का दुर्लभ गोल्ड कीमत करीब ₹1.5 करोड़ आंकी गई

    October 27, 2026

    अमेरिकी यूट्यूबर कपल ने पहली बार वंदे भारत में किया सफर, बोले- ‘हमें ज्यादा उम्मीद नहीं थी’

    October 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.