Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
    • दिवाली से एक दिन पहले क्यों करते हैं ​हनुमान पूजा? इसकी 3 हैं बड़ी वजहें, भगवान शिव से भी है कनेक्शन
    • बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 6 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
    • गुब्बारों ने बनाया ऐसा हाल; तेज हवा में उड़ने लगी दुल्हन, फोटोग्राफर ने बचाई जान
    • गरीबी घटी पर चुनौतियां कायम: विश्व बैंक की रिपोर्ट में खुलासा- रोजगार और आय असमानता में तुरंत सुधार जरूरी
    • दुर्ग में करवाचौथ पर टला बड़ा हादसा: किचन में फटा गैस सिलेंडर; मोहल्ले वालों ने बुझाई आग…
    • मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
    • शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव श्री विकासशील
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»दिवाली से एक दिन पहले क्यों करते हैं ​हनुमान पूजा? इसकी 3 हैं बड़ी वजहें, भगवान शिव से भी है कनेक्शन
    धर्म आस्था

    दिवाली से एक दिन पहले क्यों करते हैं ​हनुमान पूजा? इसकी 3 हैं बड़ी वजहें, भगवान शिव से भी है कनेक्शन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Diwali Hanuman Puja 2026: हर साल दिवाली से एक दिन पहले हनुमान पूजा का विधान है. इस दिन निशिता मुहूर्त में पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करते हैं. दिवाली से पहले हनुमान पूजा की 3 बड़ी वजहें हैं. उसके अलावा भगवान​ शिव से भी खास कनेक्शन है. पंचांग के अनुसार दिवाली की हनुमान पूजा कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को करते हैं. आप भी विधिपूर्वक पूजा करके हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं, उनकी कृपा से आपके सभी संकट दूर हो जाएंगे.

    दिवाली से पहले हनुमान पूजा क्यों?

    पौराणिक कथा के अनुसार, जब भगवान राम ने रावण का वध कर दिया और माता सीता को लंका से मुक्त करा लिया, तो उनका 14 वर्ष का वनवास खत्म हुआ. वे अयोध्या लौट आए, उनके आगमन की खुशी में अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उत्सव मनाया. उस​ दिन कार्तिक अमावस्या थी, इस वज​ह से हर साल कार्तिक अमावस्या को दिवाली मनाते हैं. हनुमान जी की भक्ति और समर्पण से प्रसन्न होकर प्रभु राम ने उनको आशीर्वाद दिया कि दिवाली से एक दिन पहले तुम्हारी पूजा होगी. उसके बाद से दिवाली से पूर्व हनुमान पूजा करते हैं.

    देश में कुछ स्थानों पर कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को हनुमान जन्मोत्सव मनाते हैं, जो दिवाली से एक दिन पहले आता है. इस वजह से भी दिवाली से पूर्व हनुमान पूजा करते हैं.

    कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बहुत बढ़ जाता है, इनसे मुक्ति के लिए दिवाली से एक दिन पहले हनुमान पूजा करने का विधान है. बजरंगबली की कृपा से सभी प्रकार के रोग, दोष, संकट मिट जाते हैं.

    हनुमान पूजा का शिवजी से कनेक्शन

    कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को निशिता मुहूर्त में हनुमान पूजा होती है. उस दिन कार्तिक माह की मासिक शिवरात्रि होती है और निशिता मुहूर्त में भी शिव पूजा करते हैं. इस मुहूर्त के आधार पर ही शिवरात्रि की तारीख तय होती है. हनुमान जी रुद्रावतार हैं. शिव के अंश है, जिनकी पूजा कार्तिक शिवरात्रि पर की जाती है.

    हनुमान पूजा कब है?

    इस साल हनुमान पूजा 7 नवंबर दिन शनिवार को है. चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर को सुबह 10:47 बजे से लेकर 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे तक है.

    हनुमान पूजा मुहूर्त

    इस बार हनुमान पूजा का शुभ मुहूर्त 52 मिनट का है. आप देर रात 11 बजकर 39 मिनट से मध्य रा​त्रि 12 बजकर 31 मिनट के बीच हनुमान जी की पूजा कर सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यहां महादेव तय करते हैं भक्तों के आने-जाने का समय! समुद्र के बीच बना है भगवान शिव का अनोखा मंदिर, जानिए इसका रहस्य

    October 27, 2026

    सिर्फ विवाहित महिलाएं ही नहीं, आजकल कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं करवा चौथ का व्रत, इन 6 नियमों का करें पालन

    October 23, 2026

    शरद पूर्णिमा कब? इस दिन ऐसे करो मां लक्ष्मी की पूजा, खत्म हो जाएगी कंगाली

    October 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.