Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रेमी के साथ बहन को आपत्तिजनक हालत में देख भाई ने खोया आपा युवक की कर दी हत्या…
    • ‘किसिंग कार’:महिला मित्र ने लिपस्टिक से करीब 3400 होठों के निशान बनाए वायरल Video पर 55 लाख व्यूज; अब कटा चालान…
    • घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
    • नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
    • CG –भिलाई में हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने की आत्महत्या,किराए के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव…
    •  क्रीमी लेयर मामले में केंद्र सरकार ने SC से मांगा स्पष्टीकरण, क्या होगा 2025 बैच के OBC उम्मीदवारों पर इसका असर ?
    • अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 3 FIR में गिरफ्तारी पर रोक, 30 नवंबर तक नहीं होगी सख्त कार्रवाई
    • 2029 में नहीं हो सकते एक साथ चुनाव; विपक्ष देशभर में खोलेगा मोर्चा- ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर चिदंबरम का बयान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»भिलाई»CG –भिलाई में हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने की आत्महत्या,किराए के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव…
    भिलाई

    CG –भिलाई में हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने की आत्महत्या,किराए के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई – जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत घासीदास नगर वार्ड-23 स्थित हमर क्लीनिक में पदस्थ एक स्टाफ नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से अस्पताल परिसर और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

    पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 32 वर्षीय नेहा महिलांग के रूप में हुई है, जो अहिवारा की रहने वाली थी। मृतका पिछले करीब पांच वर्षों से हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी और अपने पति के साथ रहती थी। रविवार को जब उसका पति कमरे में पहुंचा तो उसने नेहा को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद उसने तत्काल अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची

    घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में नेहा के आत्महत्या करने के कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की हर संभावित एंगल से जांच कर रही है।

    पुलिस ने मृतका के पति और हमर क्लीनिक में उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से पहले नेहा किन परिस्थितियों से गुजर रही थी और उसने आखिरी समय में किन लोगों से बातचीत की थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस उसके मोबाइल फोन और कॉल डिटेल सहित अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। परिजनों और करीबी लोगों के बयान दर्ज किया जा रहा है।

    नेहा महिलांग पिछले लगभग पांच वर्षों से हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थी। घटना के बाद उसके सहकर्मी भी स्तब्ध हैं। फिलहाल आत्महत्या के पीछे पारिवारिक, व्यक्तिगत अथवा किसी अन्य कारण की जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

    August 25, 2026

    नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ

    August 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले

    August 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.