Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»CG News: रायपुर में फर्जी पुलिस बनकर कर रहा था वसूली, नकली वर्दी और बंदूक के साथ दबोचा गया
    छत्तीसगढ़

    CG News: रायपुर में फर्जी पुलिस बनकर कर रहा था वसूली, नकली वर्दी और बंदूक के साथ दबोचा गया

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    फर्जी पुलिस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ न्यूज़: रायपुर में नकली पुलिस बनकर वसूली कर रहा बहरूपिया गिरफ्तार, लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का खुलासा

    रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में एक बहरूपिया पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से रुपये वसूल रहा था। आरोपी ने वर्दी के साथ कंधे पर दो स्टार और कमर में पिस्टल होल्स्टर भी लगा रखा था, जिससे वह असली पुलिसकर्मी लग रहा था। डायल 112 की टीम को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ, तो उन्होंने उसे रोका और पूछताछ की। तब आरोपी ने कबूल किया कि वह कोई अपराधी नहीं बल्कि बहरूपिया है, जो जीविकोपार्जन के लिए पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से पैसे मांगता है।

    फिलहाल देवेंद्र नगर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी जांच रही है कि उसने यह वर्दी, स्टार और पिस्टल होल्स्टर कहां से जुटाए, और क्या वह पहले भी इस तरह की हरकतों में शामिल रहा है।

    रायपुर में लोन के नाम पर करोड़ों की ठगी

    इधर रायपुर में लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरबी ग्रुप स्पर्श एडवायजरी के संचालक और कर्मचारियों पर एक करोड़ तीन लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है।

    शिकायतकर्ता त्रिभुवन सिंह ने कोतवाली थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि उसने लोन के लिए आरबी ग्रुप से संपर्क किया था। कागजी प्रक्रिया पूरी करवाने के बाद आरोपियों ने पांच बैंकों से लोन स्वीकृत करवाया, लेकिन त्रिभुवन को केवल आधी राशि दी गई। बाकी रकम आरोपियों ने अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।

    जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने इसी तरीके से अन्य लोगों के नाम पर भी लोन लेकर धोखाधड़ी की और सिर्फ आधी रकम देकर बाकी खुद रख ली। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.