Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी
    • गोहाना में नर्सिंग कर रही युवती की हत्या, पिता हिरासत में
    • होशियारपुर जा रही बस का ब्रेक फेल, यात्री घायल
    • बहू से संबंध, कांग्रेसी नेता के भतीजे ने घर में घुसकर मारी गोली, कर्मचारी की हालत नाजुक
    •  स्थानीय निकाय चुनाव, अहमदाबाद में भूपेंद्र पटेल, वडोदरा में हर्ष संघवी करेंगे चुनाव प्रचार
    • देहरादून से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी पर राजद्रोह का मुकदमा
    • देवास में तेज रफ्तार कार सड़क पर पलटी, 3 लोगों की मौके पर मौत
    • खाप पंचायत फरमान, हुक्का-पानी बंद जैसे आदेश स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लघंन-हाई कोर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, April 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»दिल्ली में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी, 3 शातिर गिरफ्तार
    क्राइम

    दिल्ली में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी, 3 शातिर गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो फर्जी ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को झांसा देकर लाखों रुपये ठग रहा था. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिन्होंने मिलकर एक व्यक्ति से करीब 47.20 लाख की ठगी की.

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोगों को शेयर मार्केट, आईपीओ और इक्विटी में निवेश के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देते थे. इसके लिए वे फर्जी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते थे. एक पीड़ित भी इसी झांसे में आ गया और धीरे-धीरे बड़ी रकम निवेश कर बैठा, जो बाद में ठगी निकली.

    बैंक खातों का ऐसे हुआ इस्तेमाल

    जांच में पता चला कि ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों के जरिए घुमाई जाती थी. ऑरेंज हर्ब्स प्राइवेट लिमिटेड नाम के एक खाते में ही 3 लाख ट्रांसफर किए गए थे. यह खाता 12 अलग-अलग साइबर ठगी मामलों से जुड़ा हुआ निकला, जिससे साफ हो गया कि इसका इस्तेमाल ठगी के पैसे को आगे भेजने  के लिए किया जा रहा था. क्राइम ब्रांच की टीम ने हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. 

    ऐसे पकड़े गए आरोपी

    क्राइम ब्रांच के मुताबिक, विशाल चौहान जींद का रहने वाला है. इसने अपना बैंक खाता, सिम कार्ड और अन्य दस्तावेज कमीशन पर गिरोह को दिए थे. इसके बदले इसे 50 हजार मिले थे. ऋत्विक यादव यह मिडिलमैन था. जो बैंक किट और सिम कार्ड लेकर अन्य आरोपियों तक पहुंचाता था. इसे जयपुर से पकड़ा गया. प्रियाल प्रताप यादव मैनपुरी का रहने वाला जिसे दिल्ली के किंग्सवे कैंप से गिरफ्तार किया गया. इसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ.

    गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

    पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये आरोपी एक बड़े संगठित नेटवर्क का हिस्सा हैं. यह गिरोह लोगों और कंपनियों के बैंक खाते 25% से 40% कमीशन पर लेकर ठगी के पैसों को इधर-उधर ट्रांसफर करता था, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके. फिलहाल दो आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और तीसरे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है और जांच को और आगे बढ़ाया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गोहाना में नर्सिंग कर रही युवती की हत्या, पिता हिरासत में

    April 12, 2026

    बहू से संबंध, कांग्रेसी नेता के भतीजे ने घर में घुसकर मारी गोली, कर्मचारी की हालत नाजुक

    April 12, 2026

    बेकाबू ट्रेलर ने डिवाइडर तोड़कर बाइक को मारी टक्कर, चपेट में आया बुजुर्ग की मौके पर ही मौत

    April 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.