Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वीबी- जीरामजी के अंतर्गत सारंगढ़ में स्व-सहायता समूहों की अभिनव पहल, 30 हजार सीड बॉल का वितरण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी
    • खड़गंवा के गज्जूपानी जलाशय के लिए 3 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत
    • डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर
    • बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन
    • यूके व्यापार समझौते से प्रत्येक भारतीय के लिए बड़े अवसर खुलेंगे
    • आ गया SBI फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ, कितना है इश्यू साइज
    • आषाढ़ पूर्णिमा व्रत और स्नान-दान कब है? सुबह में लगेगी भद्रा, शाम को लक्ष्मी पूजा, मुहूर्त और महत्व
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित, विरोध में हुआ प्रदर्शन
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित, विरोध में हुआ प्रदर्शन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राज्योत्सव से ठीक पहले राजधानी में तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआइपी चौक स्थित राम मंदिर के पास लगी छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने देर रात खंडित कर दिया। रविवार सुबह मूर्ति का सिर टूटा हूआ देखकर लागों का गुस्सा साफ देखने को मिला। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। संगठन के सदस्यों ने इसे छत्तीसगढ़ की अस्मिता और संस्कृति पर हमला बताते हुए नारेबाजी की। इस दौरान क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया आौर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। घटना के दौरान एक युवक छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के पास रोता हुआ नजर आया, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन इस गंभीर घटना को लेकर असंवेदनशील रवैया अपना रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस इसे किसी मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की करतुत बताकर मामले को हल्का दिखाने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा यह हमारी मातृभूमि का अपमान है। जब तक आरोपित गिरफ्तार नहीें होगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

    पुलिस ने दर्ज की एफआइआर आरोपित की तलाश जारी: तेलीबांधा पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)की धारा 298 के तहत अपराध दर्ज किया है। यह धारा किसी धर्म, वर्ग या पूजा स्थल की पवित्र वस्तु को नुकसान पहुंचाने पर लागू होती है। एडिशनल एसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर, सिविल लाइन सीएसपी रमाकांत साहू समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात पर नजर रखी। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरें की फुटेज खंगाले गए हैं। आरोपित की पहचान की गई है जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    वीबी- जीरामजी के अंतर्गत सारंगढ़ में स्व-सहायता समूहों की अभिनव पहल, 30 हजार सीड बॉल का वितरण

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी

    July 14, 2026

    खड़गंवा के गज्जूपानी जलाशय के लिए 3 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.