Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ सरकार के ई ऑफिस प्रणाली से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी :पेंशनर्स महासंघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ सरकार के ई ऑफिस प्रणाली से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी :पेंशनर्स महासंघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा सुशासन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शासकीय कार्यों को अधिक प्रभावी, सरल, उत्तरदायी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से मंत्रालय, विभागाध्यक्ष तथा जिला स्तर पर ई-ऑफिस प्रणाली लागू की है। अब मंत्रालय के सभी विभागों और राज्य के विभिन्न कार्यालयों में अब नस्ती एवं डाक का संपादन ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार 1 जनवरी 2026 से समस्त विभागाध्यक्ष, संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर कार्यालयों में संपूर्ण कार्यालयीन नस्ती और डाक का कार्य केवल ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाएगा। शासन स्तर पर सहमति या अनुमोदन से जुड़े प्रकरण ई-ऑफिस फाइल के माध्यम से ही भेजे जाएंगे, जबकि सूचनात्मक पत्राचार ई-ऑफिस रिसीप्ट के जरिए किया जाएगा। ई-ऑफिस व्यवस्था से पेंशनरों से जुड़े प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और अनावश्यक रूप से काम अटकाने वालों को हतोत्साहन मिलेगा। यह निर्णय सुशासन और समयबद्ध सेवा वितरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने छत्तीसगढ़ सरकार के इस पहल का स्वागत किया है।

    जारी विज्ञप्ति भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव , कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा, महामंत्री अनिल गोल्हानी, संगठन मंत्री टी पी सिंह, कोषाध्यक्ष बी एस दसमेर, संभागीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार त्रिवेदी, रायपुर जिला अध्यक्ष आर जी बोहरे, सचिव ओ डी शर्मा आदि ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि संप्रति राज्य में सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी के पेंशनर प्रकरणों के निराकरण हेतु विभागीय कार्यालय और कोषालय में लेटलतीफी और भर्राशाही से बहुत ज्यादा प्रभावित होकर परेशान होते हैं। उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था से राज्य पेंशनर्स को राहत मिल सकेगी। हर स्तर पर भ्रष्टाचार से राहत मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची

    July 11, 2026

    “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट

    July 11, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.