Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • न्यायधानी बिलासपुर में बदमाशों में कानून का खौफ खत्म,शराब का सुरूर ऐसा कि थाना प्रभारी से भीड़ गया युवक, VIDEO VIRAL…  
    • छत्तीसगढ़:शिवतराई के जंगल में खौफनाक मंजर, जली बाइक पर मिली अधजली लाश, हत्या के बाद शव जलाने की आशंका से मचा हड़कंप…
    • चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ से बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, रायपुर में तेज बारिश, 11 जिलों में अलर्ट…
    • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन…
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल बैगापारा, उदयपुर जिला सरगुजा में जननायक मोहन बैगा के जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
    • छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती…
    • नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुहेला में दी 459 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़:शिवतराई के जंगल में खौफनाक मंजर, जली बाइक पर मिली अधजली लाश, हत्या के बाद शव जलाने की आशंका से मचा हड़कंप…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़:शिवतराई के जंगल में खौफनाक मंजर, जली बाइक पर मिली अधजली लाश, हत्या के बाद शव जलाने की आशंका से मचा हड़कंप…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़- बिलासपुर जिले के कोटा इलाके में शिवतराई के जंगल में एक निजी रिसॉर्ट के समीप युवक का अधजला शव बरामद हुआ है. वारदात की जगह पर ही मृतक की मोटरसाइकिल भी पूरी तरह से जली हुई अवस्था में मिली है. पुलिस के सामने सबसे बड़ी मुश्किल इस समय मृतक की शिनाख्त करना है. 

    प्राथमिक तौर पर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने पहले युवक को मौत के घाट उतारा और फिर उसकी पहचान छिपाने तथा साक्ष्य नष्ट करने की नीयत से पेट्रोल छिड़ककर शव और वाहन दोनों को आग के हवाले कर दिया. हालांकि, इस पूरी घटना की वास्तविक सच्चाई विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी.

    इस सनसनीखेज मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल प्रभाव से एसीसीयू (ACCU) की टीम को अलर्ट कर दिया. एसएसपी के आदेश पर टीम ने पूरी रात कोटा के शिवतराई और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में सघन छानबीन की. 

    इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आसपास के निवासियों से विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित कीं, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है.

    घटना का खुलासा तब हुआ जब जंगल के सुनसान इलाके से गुजर रहे स्थानीय ग्रामीणों की नजर एक जली हुई बाइक पर पड़ी. उत्सुकतावश जब लोग करीब पहुंचे, तो उन्हें वाहन से कुछ ही फासले पर एक युवक की अधजली लाश दिखाई दी. ग्रामीणों ने बिना देर किए इसकी जानकारी पुलिस को दी. 

    सूचना पाकर गुरुवार देर शाम पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा, लेकिन शाम ढल जाने और घना अंधेरा छाने की वजह से रात में केवल शुरुआती फोटोग्राफी ही की जा सकी. कम रोशनी के कारण फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर बारीकी से निरीक्षण और साक्ष्य संकलन का कार्य पूरा नहीं कर पाई. 

    अब आज पुलिस की टीम दोबारा घटनास्थल पर जाकर गहनता से तफ्तीश करेगी और अपराधियों का सुराग लगाने के लिए स्निफर डॉग का भी सहारा लिया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    न्यायधानी बिलासपुर में बदमाशों में कानून का खौफ खत्म,शराब का सुरूर ऐसा कि थाना प्रभारी से भीड़ गया युवक, VIDEO VIRAL…  

    November 20, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल बैगापारा, उदयपुर जिला सरगुजा में जननायक मोहन बैगा के जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती…

    November 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.