Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री श्री केदार कश्यप
    • कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर 16 राज्यों में IMD का अलर्ट…
    • विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
    • सेवा सेतु केंद्र से डॉली गंधर की आधार संबंधी समस्या का हुआ समाधान
    • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का कमाल,उन्नत मक्का बीज और कृषि सहायता से संवरी कृषक शुभम दुबे की राह…
    • कुदरत का कहर… पलक झपकते ही बह गया बेली ब्रिज, वाहन समेत BRO ड्राइवर लापता
    • वनमंत्री केदार कश्यप ने किसानों को दिया हरेली का उपहार; औषधीय खेती के लिए 54.36 लाख की राशि वितरित
    • जब आंगन में छलका पानी बदल गई जिंदगानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»छत्तीसगढ़ : चाकू गोदकर उपसरपंच की हत्या इलाके में फैली सनसनी…
    क्राइम

    छत्तीसगढ़ : चाकू गोदकर उपसरपंच की हत्या इलाके में फैली सनसनी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग। ग्राम तूमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू से गोदकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना रविवार देर रात करगीडीह से चिखली चौक के बीच उस समय हुई, जब प्रकाश सिंह कश्यप अपने एक साथी के साथ भिलाई से वापस गांव लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार लूट का विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया गया है। पूरा मामला जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र का है।

    सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि रास्ते में एक बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने पहले मोबाइल फोन और नकदी लूटने की कोशिश की। जब प्रकाश सिंह कश्यप ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के दौरान उनके साथ मौजूद व्यक्ति किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला और पुलिस को सूचना दी।

    घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रकाश सिंह कश्यप का मोबाइल फोन और करीब चार हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही जेवरा-सिरसा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    आरोपियों को पकड़ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    मृतक प्रकाश सिंह कश्यप धमधा ब्लॉक के ग्राम तुमाकला के उपसरपंच थे। उनकी पत्नी देवती बाई कश्यप वर्तमान में गांव की सरपंच है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। सीएसपी ने बताया, शुरुआती जांच में मामला लूट के दौरान हत्या का प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पिता ने 6 साल के मासूम को उफनती नदी में फैंका, पुलिस तलाश में जुटी

    August 11, 2026

    छत्तीसगढ़:शराब के नशे में विवाद, दो लकड़हारों ने साथी को लाठी-पत्थर से पीटकर उतारा मौत के घाट…

    August 11, 2026

    नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.