Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदरीनाथ धाम यात्रा पर ब्रेक! गुलाब कोटि के पास सड़क पर पत्थर आने से रोके गए यात्री
    • स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या
    • दिनांक 6 जुलाई को राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में उप समिति दुर्ग में प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह आयोजित
    • बंदूक की नोक पर पिता को किया कमरे में बंद, फिर 18 वर्षीय बेटी के साथ जो हुआ… 
    • जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी
    • ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना
    • कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी- प्रबंध निदेशक श्री कंवर द्वारा हितग्राहियों से वार्तालाप दक्षिण संभाग में आज समाधान शिविर
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी- प्रबंध निदेशक श्री कंवर द्वारा हितग्राहियों से वार्तालाप दक्षिण संभाग में आज समाधान शिविर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज शिविर में उपभोक्ताओं को मिली 1 लाख 60 हजार 415 रूपए
    की छूट

    रायपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के दक्षिण संभाग में आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डिस्ट्रीब्यूशन श्री भीमसिंह कंवर ने उपस्थित उपभोक्ताओं से सीधे वार्तालाप कर बकाया बिल की वास्तविक जानकारी ली। आज के समाधान शिविर में सक्रिय एवं निष्क्रिय उपभोक्ताओं की संपूर्ण जानकारी लेते हुए श्री कंवर ने अधिकारियों को योजना में ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को समाधान योजना को मानवीय सेवा के उद्देश्य से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

    आज के समाधान शिविर में हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया जो गरीब, असमर्थ, जरूरतमंद थे। इस संदर्भ मे इशरत खान घरेलू उपभोक्ता (रावणभाठा जोन) की जानकारी संभाग द्वारा दी गई। जिनकी कोविड के समय से 01 लाख 9801 राशि का बकाया था, उनके पुत्र का कोविड के दौरान निधन हुआ था और तब से ये बिल भुगतान करने मे असमर्थ थी। फिर भी बीच बीच में वे कभी एक हजार कभी तीन हजार जमा करती रही। परंतु बकाया राशि अधिक होने के कारण वे इसे पूर्णतः समाप्त नहीं कर पा रही थी। दक्षिण संभाग ने मैदानी अमलों को भेज कर उन्हे समाधान योजना के बारे मे बताया और आज समाधान योजना के तहत उन्हे मिल रहे 59 हजार 981 रू की लाभ का प्रमाण पत्र दिया गया।
    दक्षिण संभाग में रावणभाठा, देवपुरी और पुरैना जोन आते हैं।समाधान शिविर वहीं के पात्र उपभोक्ता को लाभ देने एवं योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु रिर्पोट तैयार कर बताया गया कि दक्षिण संभाग मे निष्क्रिय उपभोक्ताओं की संख्या 423 है जिसकी कुल बकाया राशि लगभग 42 लाख है। समाधान शिविर के तहत इन उपभोक्ताओं को लगभग 23 लाख 42 हजार 804 रूपए राशि की छूट दी जाएगी। जिसमें बीपीएल, कृषि एवं घरेलू उपभोक्ता शामिल हैं। आज के समाधान शिविर में कुल 1 लाख 60 हजार 415 रूपए की छूट उपभोक्ताओं की दी गई। दक्षिण संभाग में सक्रिय उपभोक्ताओं न के बराबर है। जिनसे मैदानी अमलों ने बात करके पैसे जमा करने के लिए समझाईश दी गई और फलस्वरूप उपभोक्ताओं ने पार्ट पेमेंट भी कर दिया। आज के शिविर में प्रबंध निदेशक से वार्तालाप से प्रभावित होकर उपस्थित कुछ निष्क्रिय उपभोक्ता ने त्वरित भुगतान किया और श्री कंवर ने मैदानी अमलों को पुनः कनेक्शन के आदेश दिए।
    इस अवसर पर मुख्य अभियंता रायपुर शहर एवं ग्रामीण श्री संजीव सिंह, अधीक्षण अभियंता श्री महावीर विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री आशीष अग्निहोत्री उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बदरीनाथ धाम यात्रा पर ब्रेक! गुलाब कोटि के पास सड़क पर पत्थर आने से रोके गए यात्री

    July 2, 2026

    दिनांक 6 जुलाई को राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में उप समिति दुर्ग में प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह आयोजित

    July 2, 2026

    जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.