रायपुर। 47वीं अखिल भारतीय विद्युत ब्रिज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी की टीम ने 3 पदक हासिल किये। विद्युत कर्मियों ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में आयोजित दो दिवसीय (22 जुलाई – 23 जुलाई) ब्रिज प्रतियोगिता मे मास्टर्स प्लेयर (पेयर) श्रेणी मे रजत पदक,टीम इवेंट श्रेणी में कांस्य एवं प्रोग्रेसिव श्रेणी में भी कांस्य पदक हासिल करनें मे सफल हुये। इस तरह तीनों श्रेणियों मे राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने पर पाॅवर कंपनी अध्यक्ष (डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन) डाॅ रोहित यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी के केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के पदाधिकारीगण अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (जनरेशन) श्री एस ़के कटियार, एवं महासचिव श्री एम ़ एस चैहान ने टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस स्पर्धा में श्री देवलाल साहू, श्री पंकज चैधरी, श्री अमित देवांगन, श्री शिवेश मिश्रा,श्री दिनेश कुमार देवांगन, श्री हरीश कुमार चैहान ने भाग लिया। कप्तान एवं कोच श्री पंकज चैधरी ने इस सफलता का श्रेय कंपनी प्रबंधन एवं केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद को दिया। टीम के मैनेजर श्री प्रशांत कुमार उराॅव थे।
Trending
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
- राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
- कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
- अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
- MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

