Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जगदलपुर में संतान सुख दिलाने और तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ के जरिए डेढ़ करोड़ की ठगी…
    • 10.71 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर रायपुर में गिरफ्तार…
    • ये है थाईलैंड का इलीगल मार्केट, बिकती है ऐसी-ऐसी चीज, भारत में लग जाए लाखों-करोड़ों का फाइन!
    • जुलाई में लॉन्च होंगे कई तगड़े मॉडल्स
    • सिंधु जल संधि पर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, कहा-बर्बाद हो जाएगी पूरी अर्थव्यवस्था; दुनिया से लगाई गुहार
    • अंग्रेजों से भिड़ेगा भारत, आज इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच
    • बड़ी कार्यवाही: 55 करोड़ के 37 किलो सोने के बिस्किट तस्करो से जप्त
    • चंदा-चढ़ावा कांड ‘बेनतीजा’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»छत्तीसगढ़:शराब पी विवाद हुआ दोस्त की कर दी हत्या पत्नी ने दिया जुर्म में साथ अब आत्मा के डर से किया सरेंडर…
    क्राइम

    छत्तीसगढ़:शराब पी विवाद हुआ दोस्त की कर दी हत्या पत्नी ने दिया जुर्म में साथ अब आत्मा के डर से किया सरेंडर…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां शराब पीने को लेकर मामूली विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की लाठी-डंडे से वार कर हत्या कर दी, फिर शव को आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर घर के अंदर दफना दिया। पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

    मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी मिथलेश कुजूर ने घटना के 9 दिन बाद खुद थाने पहुंचकर हत्या की जानकारी दी और अपना जुर्म कबूल किया। बताया जा रहा है कि आरोपी आत्मा के आने के डर से मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने पुलिस के सामने सच्चाई उजागर कर दी।

    पुलिस के अनुसार, 25 मार्च की दरमियानी रात मृतक बृजलाल अपने दोस्त मिथलेश के यहां गया था, जहां उसने शराब पीने का ऑफर किया। बृजलाल ने नवरात्रि चलने के कारण शराब पीने से मना कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसमें आरोपी का मोबाइल टूट गया। फिर गुस्से में आकर मिथलेश ने बृजलाल पर लाठी-डंडे से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर शव को घर के अंदर ही जमीन में दफना दिया था, ताकि किसी को घटना की भनक न लगे।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और तहसीलदार की मौजूदगी में जमीन खोदकर शव को बाहर निकाला गया और आगे की जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी मिथलेश कुजूर को हिरासत में लिया है और मामले में उसकी पत्नी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जगदलपुर में संतान सुख दिलाने और तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ के जरिए डेढ़ करोड़ की ठगी…

    July 2, 2026

    10.71 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर रायपुर में गिरफ्तार…

    July 2, 2026

    छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को बड़ी राहत: शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक मिलेगी पुनर्नियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

    July 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.