Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बलौदा बाजार में धनतेरस के दिन भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत…
    • छत्तीसगढ़: सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, रामगोपाल अग्रवाल से की मुलाकात…
    • प्रधानमंत्री मोदी ने सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी से की मुलाकात
    • छत्तीसगढ़: सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अब TET पास किए बिना नहीं बचेगी नौकरी, पदोन्नति का रास्ता भी बंद…
    • देश में चीनी की कीमतों में अभी हाल ही में कुछ नरमी देखी गई थी कि अब फिर से इसके महंगे होने की बातें आने लगी सामने…
    • RJD अध्यक्ष लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
    • BREAKING: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बों में लगी आग, चारों ओर धुंआ-धुंआ…
    • मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटना नियत्रंण एवं सुरक्षा हेतु विशेष जांच अभियान संचालित
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटना नियत्रंण एवं सुरक्षा हेतु विशेष जांच अभियान संचालित

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राज्य में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा लगातार विशेष जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में, परिवहन आयुक्त श्री एस. प्रकाश IAS एवं अतिरिक्त परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर IPS के निर्देश एवं मार्गदर्शन में दिनांक 24/10/2026 एवं 25/10/2026 को प्रदेश के समस्त जिला परिवहन कार्यालयों द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

    ​इस दो दिवसीय विशेष कार्रवाई के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के विरुद्ध निम्नलिखित प्रशासनिक एवं दंडात्मक कार्रवाई की गई है:

    ​कुल जांच एवं कार्रवाई: प्रदेशभर में कुल 364 वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की गई।

    नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल ₹4,81,300 (चार लाख इक्यासी हजार तीन सौ रुपये) का समन शुल्क अर्थदंड के रूप में वसूल किया गया।

    ​प्रमुख उल्लंघन और आंकड़े:
    ​बिना परमिट संचालित वाहन: 12
    ​बिना फिटनेस प्रमाण पत्र: 10
    ​बिना बीमा संचालित वाहन: 3
    ​बिना प्रदूषण नियंत्रण (PUC) प्रमाण पत्र: 27
    ​अन्य कमियां/नियम उल्लंघन: 236

    ​वाहन जब्ती: नियमों के गंभीर उल्लंघनों के तहत कुल 5 वाहनों को मौके पर जब्त किया गया।

    ​परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई: नियमों के विपरीत संचालन पाए जाने पर कुल 19 मामलों में परमिट निरस्त करने हेतु अग्रिम प्रकरण तैयार किए गए हैं, जिनमें सर्वाधिक 17 प्रकरण अकेले रायपुर जिले से संबंधित हैं।

    परिवहन विभाग इस संबंध में समस्त वाहन स्वामी चालकों से पुरजोर अपील करता है कि वे वाहन संचालन से पूर्व वैध परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) आदि सभी कागजात पूर्ण रखें तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। भविष्य में भी यह विशेष प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेगा, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बलौदा बाजार में धनतेरस के दिन भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत…

    November 6, 2026

    छत्तीसगढ़: सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, रामगोपाल अग्रवाल से की मुलाकात…

    November 6, 2026

    छत्तीसगढ़: सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अब TET पास किए बिना नहीं बचेगी नौकरी, पदोन्नति का रास्ता भी बंद…

    November 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.