Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»ऐश्वर्या राय पर छाया अभिषेक का प्यार, आराध्या के साथ शेयर किया खास वीडियो, फैंस को आई जूनियर बच्चन की याद
    मनोरंजन

    ऐश्वर्या राय पर छाया अभिषेक का प्यार, आराध्या के साथ शेयर किया खास वीडियो, फैंस को आई जूनियर बच्चन की याद

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    ऐश्वर्या राय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने इस साल भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने दो अलग-अलग अंदाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें उनका साड़ी-सिंदूर लुक खासा सुर्खियों में रहा और कई अफवाहों पर विराम लगा दिया। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक हॉलीवुड स्टाइल गाउन में भी देसी तड़का लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। कान्स खत्म होने के बाद ऐश्वर्या ने फेस्टिवल के दौरान की कुछ बीटीएस (Behind The Scenes) वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किए, जिनमें उनका पारंपरिक साड़ी वाला लुक खासा आकर्षक दिखा। इस वीडियो में वे मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई सफेद साड़ी में नजर आईं, जिसमें उन्होंने सिंदूर लगाकर एक खूबसूरत ट्रेडिशनल अंदाज पेश किया।

    वीडियो में ऐश्वर्या ने 500 कैरेट का रूबी नेकलेस पहना था और रेड कार्पेट पर जाने से पहले मनीष मल्होत्रा और अपनी बेटी आराध्या के साथ पोज भी दिए। इस वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी और अभिषेक बच्चन की 2007 की फिल्म ‘गुरु’ के गीत ‘तेरे बिना बेसुआदी बेसुआदी रतियां’ का संगीत चल रहा था, वहीं वही फिल्म जिसके न्यूयॉर्क प्रीमियर के बाद अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया था। ऐश्वर्या का यह साड़ी-सिंदूर लुक देखते ही फैंस ने उन्हें देवी, कान्स की रानी और सशक्त महिला बताया। कई लोगों ने लिखा कि सिंदूर एक सशक्त संदेश देता है और कुछ ने अभिषेक बच्चन की याद दिलाई, कहते हुए कि ऐश्वर्या आज भी उनके प्यार में डूबी हैं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)


    इस साल ऐश्वर्या ने कान्स के रेड कार्पेट पर अपनी 22वीं उपस्थिति दर्ज कराई। उनकी पहली उपस्थिति 2002 में थी, जब उनकी फिल्म ‘देवदास’ का कान्स में प्रीमियर हुआ था। तब से वह इस ग्लैमरस फिल्म फेस्टिवल की अहम हिस्सा बनी हुई हैं। 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी उनकी उपस्थिति ने सभी का ध्यान खींचा और खूब चर्चा बटोरी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला

    May 13, 2026

    विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल

    May 13, 2026

    मौनी रॉ़य ने सूरज नांबियार संग तलाक कर दिया कंफर्म!

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.