Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल श्री डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट
    • प्रधानमंत्री मोदी को महंगाई और औद्योगिक संकट के बीच भी सिर्फ राजनीति की चिंता : जयराम रमेश
    • ट्रंप को अदालत का झटका;भारतीय छात्रों-शोधार्थियों और पत्रकारों को बड़ी राहत, वीजा अवधि को लेकर सुनाया सख्त फैसला
    • पारिवारिक कलह में भतीजियों ने ही ली अपनी बुआ की जान… दर्दनाक मौत दी
    • बंगाल की खाड़ी में उठेगा प्रचंड चक्रवाती तूफान, 20-21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना…
    • छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन आज से, थाली-चम्मच बजाकर करेंगी प्रदर्शन…
    • ऋषिकेश में बड़ा हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, हादसे में 8 लोगों की मौत, 26 यात्री घायल
    • Ramayana Box Office Collection : रामायण’ ने 12वें दिन भी की शानदार कमाई, बड़ी-बड़ी फिल्मों को चटा रही धूल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के सेन्द्री से किया धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ, किसानों में उत्साह का माहौल
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के सेन्द्री से किया धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ, किसानों में उत्साह का माहौल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर- किसानों की मेहनत को सम्मान और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोमवार को बिलासपुर जिले के सेन्द्री स्थित धान उपार्जन केंद्र से खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय ने इसके एक दिन पूर्व 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से प्रदेशव्यापी धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ किया था। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेशभर में धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विभिन्न जिलों में उपार्जन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

    5 लाख 64 हजार 470 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका

    राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष कुल 3100 धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 2,847 केंद्रों में टोकन जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जबकि 2,030 केंद्रों में धान खरीदी शुरू हो गई है। धान खरीदी अभियान के तहत शाम 7 बजे तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में कुल 5 लाख 64 हजार 470 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। इसमें 3 लाख 26 हजार 110 क्विंटल मोटा धान एवं 2 लाख 16 हजार 482 क्विंटल पतला धान तथा 21 हजार 877 क्विंटल सरना धान शामिल है।

    सर्वाधिक बालोद जिले में 67,125.20 क्विंटल धान का उपार्जन

    जिलावार धान खरीदी के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आज सर्वाधिक बालोद जिले में 67,125.20 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। वहीं राजनांदगांव जिले में 64,095.60 क्विंटल और महासमुंद जिले में 56,454 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है।

    उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित खरीदी, टोकन व्यवस्था तथा पारदर्शी प्रक्रिया

    प्रदेश में धान खरीदी के लिए की गई व्यापक व्यवस्थाओं से किसानों को अपनी उपज के विक्रय के लिए सुविधाजनक अवसर मिल रहा है। राज्य सरकार द्वारा उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित खरीदी, टोकन व्यवस्था तथा पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि, कृषि क्षेत्र के विकास और अन्नदाताओं को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। धरमजयगढ़ से शुरू हुआ धान खरीदी महाअभियान अब सेन्द्री सहित प्रदेश के विभिन्न उपार्जन केंद्रों में आगे बढ़ रहा है, जिससे किसानों में उत्साह का वातावरण है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राज्यपाल श्री डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट

    November 17, 2026

    छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन आज से, थाली-चम्मच बजाकर करेंगी प्रदर्शन…

    November 17, 2026

    छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान

    November 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.