Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उठते ही क्या पीना चाहिए? डायबिटीज के मरीज को नाश्ते में क्या खाना चाहिए, सुबह ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल करें?
    • राज्यपाल श्री डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट
    • प्रधानमंत्री मोदी को महंगाई और औद्योगिक संकट के बीच भी सिर्फ राजनीति की चिंता : जयराम रमेश
    • ट्रंप को अदालत का झटका;भारतीय छात्रों-शोधार्थियों और पत्रकारों को बड़ी राहत, वीजा अवधि को लेकर सुनाया सख्त फैसला
    • पारिवारिक कलह में भतीजियों ने ही ली अपनी बुआ की जान… दर्दनाक मौत दी
    • बंगाल की खाड़ी में उठेगा प्रचंड चक्रवाती तूफान, 20-21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना…
    • छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन आज से, थाली-चम्मच बजाकर करेंगी प्रदर्शन…
    • ऋषिकेश में बड़ा हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, हादसे में 8 लोगों की मौत, 26 यात्री घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन आज से, थाली-चम्मच बजाकर करेंगी प्रदर्शन…
    BREKING NEWS

    छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन आज से, थाली-चम्मच बजाकर करेंगी प्रदर्शन…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में अपनी लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेशभर में 17 से 19 नवंबर तक तीन दिवसीय चरणबद्ध प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थाली-चम्मच बजाकर सरकार का ध्यान खीचेंगी। साथ ही काली साड़ी और चश्मा पहनकर काला दिवस मनाएंगी।

    तीन दिन अलग-अलग तरीके से होगा प्रदर्शन

    आंदोलन के पहले दिन आज 17 नवंबर को कार्यकर्ता नुक्कड़ नाटक के जरिए अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराएंगी। 18 नवंबर को थाली-चम्मच बजाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगी। वहीं, 19 नवंबर को काली साड़ी और काला चश्मा पहनकर काला दिवस मनाया जाएगा।

    नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण कर शासकीय कर्मचारी का दर्जा देना और मासिक मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये करना शामिल है। इसके अलावा 5G मोबाइल की सुविधा, इंटरनेट भत्ते को बढ़ाकर 500 रुपये करने और पदोन्नति देने की मांग भी की जा रही है।

    मांगें पूरी नहीं होने पर दी हड़ताल की चेतावनी

    आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सरकार ने गंभीरता से विचार नहीं किया तो 11 और 12 दिसंबर को प्रांतीय महापड़ाव किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राज्यपाल श्री डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट

    November 17, 2026

    छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान

    November 17, 2026

    जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    November 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.