Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धर्मेंद्र प्रधान को कहां एडजस्ट करेंगे पीएम मोदी, ओडिशा बीजेपी में खलबली
    • छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी…
    • बनारस से वापस लौट रहा था परिवार,पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप…
    • छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – श्री अरुण साव
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • महाराष्ट्र के नासिक में देखते ही देखते ट्रक फ्लाईओवर से नीचे गिरा, CCTV में कैद हुआ मंजर…
    • फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं,दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग…
    • शादी जिम्मेदारी, सिखाती है अनुशासन और धर्म, लिव इन रिलेशन की सच्चाई दुनिया देख रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»UP में दिख सकता है CJP का आंदोलन, फ़िलहाल पंजाब से बनाएंगे दूरी, बिहार का आमंत्रण भी ठुकराया
    राष्ट्रीय

    UP में दिख सकता है CJP का आंदोलन, फ़िलहाल पंजाब से बनाएंगे दूरी, बिहार का आमंत्रण भी ठुकराया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना आंदोलन भले खत्म कर दिया हो, लेकिन जेन-जी की ताकत नए सियासी समीकरणों की आहट दे रही है। फिलहाल इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश की राजनीति पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। सीजेपी ने आंदोलन समापन के दौरान अपने समर्थक के परिवार के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी भी दी थी।

    दूसरी ओर, बिहार में जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव का न्योता पार्टी ने ठुकरा दिया, जबकि पंजाब की राजनीति से भी फिलहाल दूरी बनाए रखी है। ऐसे में निकट भविष्य में यूपी ही वह राज्य माना जा रहा है, जहां इस आंदोलन की राजनीतिक गूंज सबसे पहले सुनाई दे सकती है। हालांकि पार्टी नेतृत्व ने फिलहाल सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखने की बात कही है।

    यूपी को चेतावनी क्यों?

    आंदोलन समापन के दौरान पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि गाजियाबाद निवासी समर्थक मोहम्मद जुनैद के परिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने परेशान किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि परिवार को नहीं छोड़ा गया तो पार्टी उत्तर प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी। हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है।

    दीर्घकालीन असर

    यदि कॉकरोच जनता पार्टी भविष्य में उत्तर प्रदेश में सक्रिय होती है तो इसका असर विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है। वहीं, पार्टी सीधे चुनावी राजनीति में नहीं भी उतरती है तो भी इस आंदोलन ने युवाओं की राजनीतिक भागीदारी और सोशल मीडिया आधारित लामबंदी को नई पहचान दी है। ऐसे में सभी दलों को युवाओं को केंद्र में रखकर अपनी रणनीति तैयार करनी पड़ सकती है। चूंकि आंदोलन के दौरान भाजपा मुख्य निशाने पर रही, इसलिए उत्तर प्रदेश की राजनीति में इसके असर पर नजर रहेगी।

    यूपी: संभावित असर

    सभी दलों को युवा-केंद्रित रणनीति अपनानी पड़ सकती है।
    विपक्ष को सरकार और प्रशासन के खिलाफ नए मुद्दे मिल सकते हैं।
    सोशल मीडिया आधारित राजनीतिक अभियान और तेज होंगे।
    छात्र आंदोलनों के राजनीतिक असर पर नई बहस शुरू हो सकती है।
    गैर-पारंपरिक युवा वोटरों को साधने की कोशिश बढ़ेगी।

    पंजाब: संभावित असर

    किसान और सिख राजनीति के बीच युवाओं का नया विमर्श उभर सकता है।
    प्रत्यक्ष राजनीति से अधिक मुद्दा-आधारित सक्रियता बढ़ सकती है।
    सोशल मीडिया पर युवा नेटवर्क और मजबूत हो सकते हैं।
    कॉकरोच जनता पार्टी की सीधी सक्रियता सीमित रहने के आसार।
    नशा, रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दे अधिक प्रमुख हो सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    धर्मेंद्र प्रधान को कहां एडजस्ट करेंगे पीएम मोदी, ओडिशा बीजेपी में खलबली

    July 27, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करेगा राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट, जनजातीय संस्कृति और परंपरागत नेतृत्व व्यवस्था को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

    July 27, 2026

    PM मोदी से मिले पंजाब BJP अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    July 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.