Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण
    • चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने आंधी-बारिश में बिजली बहाल करने वाले कर्मियों को किया पुरस्कृत
    • कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक को SC की दो टूक, निर्देश का पालन करें, तमिलनाडु का पानी छोड़ें
    • भारत की 60% कॉरपोरेट कमाई पर सिर्फ इन 5 घरानों का कब्जा! ‘अडानी-अंबानी’ के साथ इस लिस्ट में…
    • दिलचस्प:एयरोप्लेन में क्लास! राजस्थान के इस सरकारी स्कूल ने चलाई ‘एजुकेशन एयरलाइन’…
    • दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
    • गोपालगंज :मस्‍ज‍िद में घुसकर इमाम की चाकू से गोदकर हत्‍या, ग्रामीणों ने नहीं उठने द‍िया शव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»एयर इंडिया बिल्डिंग में होगा CM फडणवीस का नया ऑफिस, सरकार बचाएगी 200 करोड़ किराया
    मुख्य समाचार

    एयर इंडिया बिल्डिंग में होगा CM फडणवीस का नया ऑफिस, सरकार बचाएगी 200 करोड़ किराया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जल्द ही ऑफिस एड्रेस बदल जाएगा। मुंबई की मशहूर एयर इंडिया बिल्डिंग अब देवेंद्र फडणवीस का नया ऑफिस बनेगी। इससे सरकार को 200 करोड़ रुपये की बचत होगी। नरीमन पॉइंट पर समुद्र के किनारे बनी 23 मंजिला एयर इंडिया बिल्डिंग को महाराष्ट्र सरकार ने 1,601 करोड़ रुपये में खरीदा था। गौरतलब हो कि एयर इंडिया बिल्डिंग 1974 में राज्य सरकार की जमीन पर बनाई गई थी। इसे शुरुआत में लोग इसकी लिफ्ट की सवारी जैसे अनुभवों के लिए यहां आते थे। एयर इंडिया के प्राइवेटाइजेशन और टाटा ग्रुप द्वारा इसे खरीदने के बाद इस बिल्डिंग समेत इसकी गैर-ज़रूरी संपत्तियां ‘एयर इंडिया एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड’ (AIAHL) को सौंप दी गईं थीं।

    महाराष्ट्र सरकार की बड़ी तैयारी

    जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस के ऑफिस के अलावा मंत्रालय बिल्डिंग के बाहर चल रहे सभी सरकारी विभागों को भी इस बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। इससे किराए के तौर पर 200 करोड़ रुपये बचने की उम्मीद है। अभी 1955 में बने मंत्रालय में जगह की भारी कमी के कारण, राज्य सरकार को आस-पास के इलाकों में लगभग नौ लाख स्क्वायर फीट जगह किराए पर लेनी पड़ी है। मुख्यमंत्री का ऑफिस सबसे ऊपर वाली मंजिल पर होगा, जबकि कैबिनेट हॉल 22वीं मंजिल पर 13,363 स्क्वायर फीट की जगह में बनाया जाएगा।

    एयर इंडिया बिल्डिंग की बड़ी बातें

    • यह बिल्डिंग मुंबई के नरीमन पॉइंट पर स्थित है। इसकी 23वीं मंजिल पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नया दफ्तर बनेगा।
    • महाराष्ट्र सरकार ने इसे 1,601 करोड़ रुपये में खरीदा है। सरकार को इससे सालाना 200 करोड़ बचेंगे।
    • इस गगनचुंबी इमारत का निर्माण वर्ष 1974 में राज्य सरकार की रिक्लेम की हुई (समुद्र से निकाली गई) जमीन पर हुआ था।
    • इसे मशहूर अमेरिकी आर्किटेक्ट जॉन बर्गी ने डिजाइन किया था, जो अपने अत्याधुनिक पोस्टमॉडर्न डिजाइनों के लिए जाने जाते हैं।
    • हाल ही में स्वामित्व बदलने के बाद, इमारत के ऊपर से एयर इंडिया का प्रतिष्ठित लाल रंग का ‘लोगो’ और साइनबोर्ड हटा दिया गया है, जो दशकों से मुंबई की स्काईलाइन की पहचान था।


    महाराष्ट्र सरकार के पास हैं ये बिल्डिंग

    एयर इंडिया बिल्डिंग में सीएमओ के शिफ्ट होने पर महाराष्ट्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री शिवेंद्रसिंह भोसले ने कहा है कि एयर इंडिया बिल्डिंग का महाराष्ट्र सरकार को ट्रांसफर राज्य के प्रशासनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पड़ाव है। पिछले महीने मालिकाना हक ट्रांसफर होने के दौरान उन्होंने कहा था कि इस बिल्डिंग को एक मॉडल सरकारी कॉम्प्लेक्स के तौर पर विकसित किया जाएगा, जिसमें क्वालिटी, सस्टेनेबिलिटी और नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! CBI चार्जशीट में भी आत्महत्या का खुलासा

    August 17, 2026

    बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

    August 17, 2026

    परिजनों के आरोप के बाद कब्र से निकाला गया निलोफर का शव…

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.