Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कृषि महाविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि
    • संसद ने वंदे मातरम बिल को मंज़ूरी दी, राज्यसभा में Anti-Paper Leak Bill पर चर्चा
    • बेटी के होने वाले दूल्हे से पिता ने मांगे 40 लाख रुपये, विरोध करने पर बेटी को चाकू मारा
    • दिखो नदी के सैलाब ने मचाई तबाही, उजड़ गया 200 परिवारों का गांव
    • मिड डे मील में बच्चों को मिलेगा अंडा, CM शुभेंदु अधिकारी ने दूर किया कन्फ्यूजन
    • एक ऐसे IIT डायरेक्टर, जिन्होंने आज तक न तो पासपोर्ट बनवाया और न ही कभी की विदेश यात्रा, दिलचस्‍प है वजह…
    • महानदी की बाढ़ में फंसे टूरिस्ट : महिलाएं और बच्चों का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू, 24 लोगों की बचाई जान…
    • राज्य सभा में गूंजा कुपोषण और एनीमिया का मुद्दा: सांसद लक्ष्मी वर्मा के प्रश्नों पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दिया विस्तृत जवाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मिड डे मील में बच्चों को मिलेगा अंडा, CM शुभेंदु अधिकारी ने दूर किया कन्फ्यूजन
    मुख्य समाचार

    मिड डे मील में बच्चों को मिलेगा अंडा, CM शुभेंदु अधिकारी ने दूर किया कन्फ्यूजन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को घोषणा की कि छात्रों के मिड-डे मील में अंडे भी शामिल होंगे। राज्य सचिवालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार 1 अगस्त से स्कूलों को अलग से अंडे उपलब्ध कराएगी। गौरतलब हो कि नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद मिड डे मील से अंडा हटाने पर विवाद खड़ा हो गया था।

    सिर्फ शाकहारी मील पर हुआ था विवाद

    बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि इस्कॉन स्कूलों में शाकाहारी मिड-डे मील देना जारी रखेगा, और सरकार बच्चों को उबले हुए अंडे उपलब्ध कराने के लिए स्वयं सहायता समूहों की व्यवस्था करेगी। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे छात्रों को पूरा और प्रोटीन से भरपूर भोजन मिले। गौरतलब है कि सत्ता में आने के कुछ ही समय बाद यह घोषणा की गई थी कि इस्कॉन छात्रों को मिड-डे मील के तौर पर केवल पौष्टिक शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराएगा। अब पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के कुल 80,375 सरकारी, सहायता प्राप्त और प्रायोजित स्कूलों में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) योजना के तहत छात्रों को अंडे उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

    सीएम ने बढ़ाया स्कूलों का आवंटन

    मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि हमने अब प्राथमिक स्कूलों के लिए आवंटन बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया है, जैसा कि हाई स्कूलों के मामले में है। इस्कॉन कई राज्यों में छात्रों को मिड-डे मील परोसता है। ओडिशा में एक अलग समूह छात्रों को मांसाहारी भोजन परोसता है। हमने इसी मॉडल को अपनाया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 80,375 सरकारी स्कूलों के विकास के लिए नेट बैंकिंग के माध्यम से 296.64 करोड़ रुपये भी ट्रांसफर किए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्कूलों के लिए कंपोजिट ग्रांट का 60 प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा और बाकी राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिखो नदी के सैलाब ने मचाई तबाही, उजड़ गया 200 परिवारों का गांव

    July 30, 2026

    एयर इंडिया बिल्डिंग में होगा CM फडणवीस का नया ऑफिस, सरकार बचाएगी 200 करोड़ किराया

    July 30, 2026

    रिबाबा जडेजा छोटा उदेपुर के स्कूल में बच्ची को गोद में उठा लिया, कलेक्टर देखती रहीं शिक्षा मंत्री का अंदाज

    July 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.