Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एनएसएस स्वयंसेविका दीपिका उड्डे को मुख्यमंत्री ने प्रदान किया राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार
    • थाड़पथरा में ग्रामीण एवं जनजातीय पर्यटन की जीवंत पाठशाला, 90 विद्यार्थियों ने जाना बैगा संस्कृति का वैभव
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
    • राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत 49.66 करोड़ के 50 कार्यों को मंजूरी
    • जाली नोट…’ मेरठ के Axis Bank चेस्ट में 4.63 लाख का फर्जीवाड़ा, केस दर्ज
    • GMADA के दफ्तर में चल रही ED की रेड, जब्त किए रिकॉर्ड
    • 4 महीने के बच्चे को सुलाने के लिए हनुमान चालीसा सुनाती है चीनी महिला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»भिलाई»मैराथन में CM उमर 2 घंटे में 21km दौड़े:कहा- स्ट्रेस मिटाने के लिए ड्रग्स की जरूरत नहीं, दौड़ काफी है
    भिलाई

    मैराथन में CM उमर 2 घंटे में 21km दौड़े:कहा- स्ट्रेस मिटाने के लिए ड्रग्स की जरूरत नहीं, दौड़ काफी है

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू-कश्मीर यूनियन टैरिटरी के पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 4 दिन बाद रविवार को उमर अब्दुल्ला कश्मीर हाफ मैराथन रेस में दौड़े। श्रीनगर के पोलो स्टेडियम से मैराथन को हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने 21 किलोमीटर की दौड़ 2 घंटे में पूरी की।

    उमर अब्दुल्ला ने X पर लिखा। आज खुद से खुश हूं। स्ट्रेस मिटाने के लिए ड्रग्स की जरूरत नहीं होती है। एक अच्छी दौड़ उत्साह और जोश से भरने के लिए काफी होती है, चाहे वह एक किलोमीटर की दौड़ हो या एक मैराथन हो। नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर के लिए दौड़ना शुरू करना चाहिए।

    उमर ने कहा- 21 किलोमीटर की दौड़ 5 मिनट 54 सेकेंड प्रति किलोमीटर की औसत गति से पूरी की। अपने जीवन में कभी 13 किलोमीटर से ज्यादा नहीं दौड़ा था। आज मैं बस चलता रहा, अपने जैसे दूसरे शौकिया स्प्रिटंर्स के उत्साह से प्रेरित होकर दौड़ता रहा। कोई ट्रेनिंग नहीं थी। कोई प्लानिंग नहीं थी। रास्ते में सिर्फ एक केला और एक-दो खजूर खाए।

    कश्मीर मैराथन में CM उमर के साथ उनके ऑफिस स्टाफ ने भी दौड़ लगाई।
    कश्मीर मैराथन में CM उमर के साथ उनके ऑफिस स्टाफ ने भी दौड़ लगाई।
    CM उमर ने दौड़ते हुए वीडियो बनाया। उन्होंने इसे X पर शेयर करते हुए लिखा- रास्ते में सिर्फ 1 केला और 2 खजूर खाए थे।
    CM उमर ने दौड़ते हुए वीडियो बनाया। उन्होंने इसे X पर शेयर करते हुए लिखा- रास्ते में सिर्फ 1 केला और 2 खजूर खाए थे।
    CM उमर का सिक्योरिटी स्टाफ भी उनके साथ-साथ कुछ दूर तक दौड़ा।
    CM उमर का सिक्योरिटी स्टाफ भी उनके साथ-साथ कुछ दूर तक दौड़ा।
    कश्मीर मैराथन में सुरक्षा के लिए सेंट्रल फोर्सेस भी तैनात थीं।
    कश्मीर मैराथन में सुरक्षा के लिए सेंट्रल फोर्सेस भी तैनात थीं।
    कश्मीर मैराथन में श्रीनगर के साथ-साथ विदेशी स्प्रिंटर्स ने भी हिस्सा लिया।
    कश्मीर मैराथन में श्रीनगर के साथ-साथ विदेशी स्प्रिंटर्स ने भी हिस्सा लिया।

     ANI की एक पोस्ट में दिल्ली में हुई हाफ मैराथन को लेकर जानकारी दी गई थी

    उस पोस्ट में एक शख्स कहते नजर आ रहा था कि दिल्ली में काफी प्रदूषण है। इसका जवाब देते हुए उमर अब्दुल्ला ने X पर लिखा- अगली बार कश्मीर मैराथन में भाग लेने आइए, एयर क्वालिटी बेहतर होगी और सीन भी काफी सुंदर है।

    उमर ने कश्मीर मैराथन के दौरान कहा- इस दौड़ का सबसे बढ़िया हिस्सा मेरे घर के पास से दौड़ना था, जिसमें परिवार और दूसरे लोग मेरा उत्साहवर्धन करने के लिए बाहर थे। उन्होंने कहा कि दूसरों के साथ दौड़ना बहुत मजेदार था। रास्ते में बहुत सारी सेल्फी और वीडियोज भी लिए।

    उमर ने कहा- मुझे अपॉइंटमेंट के लिए कुछ रिक्वेस्ट भी मिली। रास्ते में लोगों की नौकरियों से जुड़ी एक या दो समस्याएं भी सामने आईं। कुछ पत्रकार इंटरव्यू लेने की उम्मीद में मेरे साथ दौड़ने की कोशिश कर रहे थे।

    एक्टर सुनील शेट्टी भी कश्मीर के पोलो स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने CM उमर के साथ मिलकर मैराथन शुरू कराने के लिए झंडी दिखाई।
    एक्टर सुनील शेट्टी भी कश्मीर के पोलो स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने CM उमर के साथ मिलकर मैराथन शुरू कराने के लिए झंडी दिखाई।

    कश्मीर हाफ मैराथन में एक्टर सुनील शेट्टी ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा- लोग कश्मीर आना चाहते हैं। इस तरह का आयोजन पूरी दुनिया को संदेश देता है कि दुनिया भर से लोग इसमें भाग लेने के लिए यहां आ रहे हैं और यह बहुत बड़ी बात है। यह कश्मीर दुनिया के लिए स्वर्ग है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    TMC सिंबल फ्रीज केस, फैसला करने में कितना समय लगाओगे; CJI सूर्यकांत का चुनाव आयोग से सवाल

    September 24, 2026

    राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के मृत छात्र के माता-पिता से की बात, न्याय की लड़ाई में मदद का दिया भरोसा

    September 24, 2026

    SIR विवाद पर भड़के AAP नेता सौरभ भारद्वाज, कहा-CEC ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का केस हो और तुरंत जेल भेजा जाए

    September 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.