Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मामूली विवाद के चलते चाकूबाजी, रायपुर में 11वीं के छात्र पर सहपाठी ने किया हमला…
    • हैवानियत के दौरान चीखी थी मासूम, दरिंदे विनय ने पाइप से किया लहूलुहान; गाजियाबाद रेप केस में सनसनीखेज खुलासा
    • बलरामपुर में एक अधेड़ महिला के साथ गैंगरेप,चीखने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीण फिर जो हुआ…
    • छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ढाई वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्य
    • कर्नाटक के सीएम और उनकी 40 साल पुरानी दोस्त यज्दी रोडकिंग बाइक
    • लालू यादव को मिली राहत, चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इंकार
    • ‘ नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई 90 फीसदी खत्म’ , US-Iran तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
    • पहलगाम आतंकी हमले के मामले में जम्मू की अदालत ने लश्कर चीफ हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट किया जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»सीएम विजय को पहली बार मिला करारा जबाव, उदयनिधि से पूछा था-आपके पापा कहां हैं, कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी फाइलें देखें
    राजनीति

    सीएम विजय को पहली बार मिला करारा जबाव, उदयनिधि से पूछा था-आपके पापा कहां हैं, कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी फाइलें देखें

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई : तमिलनाडु विधानसभा में सीएम जोसेफ विजय के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन पर किए गए कटाक्ष पर बड़ी सियासी हलचल शुरू हो गई है। सीएम विजय ने भाषण के दौरान उदयनिधि से पूछा था कि आपके पिता कहां हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एम के स्टालिन इस बार विधानसभा चुनाव हार गए थे। सीएम के तंज पर स्टालिन ने जवाब दिया है। अब डीएमके नेताओं ने संकेत दिए हैं कि पार्टी प्रमुख स्टालिन राज्य में होने वाले उपचुनावों में चुनाव लड़कर विधानसभा में वापसी कर सकते हैं।

    विजय के तंज से VCK भी नाराज

    2026 के विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम एमके स्टालिन अपनी कोलाथुर सीट से हार गए थे। उन्हें टीवीके उम्मीदवार ने हराया था। इसके बाद विधानसभा में डीएमके विधायक दल के नेता उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन चुने गए और उन्हें नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिला। नई विधानसभा में कई बार सीएम विजय और उदयनिधि स्टालिन के बीच नोकझोंक हो चुकी है। ताजा विवाद उस समय शुरू हुआ, जब अपने भाषण में कटाक्ष करते हुए सीएम विजय ने उदयनिधि से पूछ लिया कि आपके पिता कहां हैं? सीएम के इस तंज पर उनके गठबंधन सहयोगी VCK ने भी नाराजगी जाहिर की। VCK प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने कहा कि यह टिप्पणी मुख्यमंत्री पद की गरिमा के अनुकूल नहीं थी और सुझाव दिया कि विजय को ऐसी व्यक्तिगत बात कहने से बचना चाहिए था। उन्होंने मुख्यमंत्री से सदन की मर्यादा बनाए रखने की अपील की।

    स्टालिन लड़ सकते हैं उपचुनाव

    विजय के बयान पर डीएमके नेता के.एन नेहरू ने कहा कि हमारे नेता स्टालिन बहुत जल्द विधानसभा में लौटेंगे। यह पक्का है। उन्होंने कहा कि कल तक हमारे सभी कार्यकर्ता शांत थे। लेकिन सीएम के बोलने के बाद पूरे तमिलनाडु में कार्यकर्ता यही चाहते हैं। नेहरू के बयान से यह संकेत माना जा रहा है कि DMK का एक धड़ा चाहता है कि स्टालिन आने वाले महीनों में होने वाले विधानसभा उपचुनावों में से किसी एक सीट से चुनाव लड़ें। अभी तमिलनाडु में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ये सीटें विजय और AIADMK के पांच विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई हैं।

    स्टालिन का जवाब, फाइलों में देखें

    अभी डीएमके चीफ एम.के. स्टालिन ने चुनाव लड़ने के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, मगर उन्होंने सीएम विजय को जवाब दिया है। तिरुवरूर में एक भाषण के दौरान स्टालिन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूछा है, ‘आपके पिता कहां हैं? वे हमें दिखाई नहीं देते। मैं विधानसभा में मौजूद रहूं या न रहूं, लोगों के मन में हमेशा बसा रहता हूं। अगर आप मुझे फोर्ट सेंट जॉर्ज सचिवालय में देखना चाहते हैं, तो कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी फाइलें देखें, जिनमें ‘कलैगनार राइट्स एंटाइटेलमेंट स्कीम’ भी शामिल है। वहीं पर आपको यह स्टालिन मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में सिंधिया 6वें नंबर पर, कांग्रेस ने ली चुटकी

    July 13, 2026

    BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर बोले नरोत्तम- BJP में ही जन्मा हूं और BJP में ही मरूंगा

    July 12, 2026

    मोदी सरकार में मंत्री का CM डीके पर बड़ा अटैक

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.