Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»सारंडा में कोबरा बटालियन ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को किया ढेर
    राष्ट्रीय

    सारंडा में कोबरा बटालियन ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को किया ढेर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     झारखंड के चाईबासा के सारंडा जंगल में कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें 10 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है. डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन में एक करोड़ के इनामी नक्सली के भी ढेर होने की खबर है. इलाके में अब भी सघन तलाशी अभियान जारी है. 

    झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार की सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिल रही है. डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र में हुई है.

    पुलिस को मिली गुप्त सूचना

    पुलिस की ओर से मिल जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के सीनियर अफसरों को सारंडा के जंगली इलाकों में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी. इसी इनपुट के आधार पर कोबरा झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की ज्वाइंट टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सुरक्षाबल जैसे ही उनके करीब पहुंचे, तो खुद को घिरा देख नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला. बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ काफी देर तक चली. सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख कुछ नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

    सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में कई बड़े नक्सली हैं सक्रिय

    सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में कई बड़े नक्सली सक्रिय हैं. इसमें माओवादी संगठन के टॉप लीडर मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु और अनल शामिल हैं. इसके अलावा असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ इस इलाके में भ्रमणशील हैं. इसको लेकर सुरक्षाबल और पुलिस लगातार अभियान चला रही है.

    एक नक्सली पर एक करोड़ का इनाम

    किरीबुरू थाना क्षेत्र के कुमड़ी के सारंडा जंगल में कोबरा के जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया गया है, जिसमें से एक करोड़ का इनामी नक्सली भी शामिल है. दो दिन पहले सीआरपीएफ के डीजी जिला पुलिस मुख्यालय में बैठक हुई थी. करीब घंटेभर चली इस बैठक में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज करने का निर्देश भी दिया गया था. मौजूदा समय में सारंडा में 32 लाख से लेकर 1 करोड़ 20 लाख तक के इनामी कई नक्सलियों के होने की बात कही जा रही है. फिलहाल नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    May 16, 2026

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.